[ad_1]
नई दिल्ली. पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया (Pakistan vs Australia) के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पाकिस्तान की टीम ने 194 रन बनाकर 6 विकेट गंवाए. मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का जलवा रहा. पैट कमिंस ने 3, जोश हेजलवुड ने 1 तो वहीं, नाथन लायन ने 2 विकेट झटके. नाथन लायन ने 2 विकेट लेते ही भारतीय दिग्गज हरभजन सिंह और पूर्व गेंदबाज बिशन सिंह बेदी को पीछे छोड़ दिया है.
नाथन लायन ने मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. उन्होंने सबसे पहले इमाम उल हक को अपना शिकार बनाया. इसके बाद कप्तान शान मसूद भी उनके जाल में फंसे. दूसरा विकेट लेते ही उन्होंने हरभजन सिंह और बिशन सिंह बेदी को पीछे छोड़ा. दरअसल, टेस्ट क्रिकेट में 4 से ज्यादा टीमों के खिलाफ 50 से ज्यादा विकेट लेने वाले वह पांचवे स्पिन गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले मुथैया मुरलीधरन (9 टीम), अनिल कुंबले (7 टीम), रविचंद्रन अश्विन (6 टीम) और शेन वॉर्न ने 6 टीम के खिलाफ 50 से अधिक विकेट लिए हैं.
IND vs SA: केएल राहुल ने जड़ा शानदार शतक, मुश्किल परिस्थिति में ठोकी 8वीं सेंचुरी
बात करें हरभजन सिंह और बिशन सिंह बेदी की तो इन दोनों गेंदबाजों ने अपने करियर में 4 टीमों के खिलाफ 50 से अधिक विकेट लिए थे. पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले नाथन लायन भी उनके साथ शामिल थे. लेकिन अब वह अब 5 टीम के खिलाफ 50 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इस तरह हरभजन और बिशन सिंह बेदी उनसे पीछे छूट गए हैं.
पाकिस्तान के खिलाफ लिए 50 से ज्यादा विकेट
नाथन लायन ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में अब तक कुल 52 विकेट ले लिए हैं. इस दौरान उनका औसत करीब 2.98 का रहा और औसत करीब 43 का. 2 बार उन्होंने 5 विकेट लेने का कारनामा किया है जबकि 3 बार 4 विकेट. पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट की बात करें तो वह श्रीलंका के रंगना हेराथ के नाम है. उन्होंने 106 विकेट लिए हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर भारतीय ऑलराउंडर कपिल देव हैं. जिन्होंने कुल 99 विकेट लिए हैं.
.
Tags: Bishan singh bedi, Harbhajan singh, Nathan Lyon, Pakistan vs australia
FIRST PUBLISHED : December 27, 2023, 20:43 IST
[ad_2]
Source link