Home Sports IND vs SA: टीम इंडिया को टेस्ट में खल रही पुजारा की कमी, नंबर-3 पर नाकाम साबित हो रहे शुभमन गिल

IND vs SA: टीम इंडिया को टेस्ट में खल रही पुजारा की कमी, नंबर-3 पर नाकाम साबित हो रहे शुभमन गिल

0
IND vs SA: टीम इंडिया को टेस्ट में खल रही पुजारा की कमी, नंबर-3 पर नाकाम साबित हो रहे शुभमन गिल

[ad_1]

IND vs SA, 1st Test: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में जारी पहले टेस्ट मैच के पहले ही दिन शुभमन गिल की पोल खुल गई. सेंचुरियन की उछाल भरी पिच पर शुभमन गिल बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं. शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले ही दिन 12 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हो गए. शुभमन गिल को इस टेस्ट मैच में नंबर-3 पर उतरा गया था. चेतेश्वर पुजारा की टेस्ट टीम से छुट्टी करने के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट ने शुभमन गिल को लाल गेंद की क्रिकेट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी की अहम जिम्मेदारी सौंपी थी. 

टीम इंडिया को टेस्ट में खल रही पुजारा की कमी

शुभमन गिल हालांकि बतौर नंबर-3 बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं. शुभमन गिल को इस साल जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे से ही नंबर-3 पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी दी गई थी. टेस्ट क्रिकेट में नंबर-3 बल्लेबाज के तौर पर शुभमन गिल ने अभी तक 4 पारियां खेली हैं. शुभमन गिल ने इस दौरान 6, 10, 29* और 2 रन के स्कोर बनाए हैं. नंबर-3 पर शुभमन गिल की नाकामी के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट के सामने अब कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. माना जा रहा है कि साउथ अफ्रीका दौरे पर चेतेश्वर पुजारा को नहीं चुनकर भारतीय टीम मैनेजमेंट ने बड़ी गलती कर दी है.

नंबर-3 पर नाकाम साबित हो रहे शुभमन गिल

साउथ अफ्रीका के मुश्किल दौरे पर टीम इंडिया को चेतेश्वर पुजारा के अनुभव की कमी खल रही है. सेंचुरियन की उछाल भरी पिच पर शुभमन गिल के टैलेंट की पोल तब खुल गई थी जब वह 12 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हो गए थे. साउथ अफ्रीका के हालात हमेशा से ही बल्लेबाजों के लिए बेहद मुश्किल रहे हैं. साउथ अफ्रीका के इस दौरे पर अगर चेतेश्वर पुजारा को चुना जाता तो टीम इंडिया को बहुत मजबूती मिलती. चेतेश्वर पुजारा ने अतीत में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की धरती पर टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में खूब कमाल किया है. चेतेश्वर पुजारा ने भारत के लिए 103 टेस्ट मैचों में 43.60 की औसत से 7195 रन बनाए हैं, जिसमें 19 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं.

राहुल 70 रन बनाकर क्रीज पर

बता दें कि साउथ अफ्रीका ने अनुभवी गेंदबाज कैगिसो रबाडा (44 रन पर पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बूते पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत के 208 रन तक आठ विकेट चटका दिए. तीसरे सेशन में 59वें ओवर के बाद खराब रोशनी के कारण खेल में रुकावट आई और फिर बारिश के कारण आगे का खेल संभव नहीं हुआ. अंपायरों ने इसके बाद दिन के खेल को समाप्त घोषित कर दिया. उस समय विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल 105 गेंद में 70 रन बनाकर खेल रहे थे. क्रीज पर उनके साथ मोहम्मद सिराज (शून्य) मौजूद थे. राहुल ने भारतीय टीम के पिछले दौरे (2021) पर इस मैदान पर पारी का आगाज करते हुए शतक जड़ा था. उन्होंने अपनी पारी में अब तक 10 चौके और दो छक्के जड़े हैं.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here