Home Sports IND vs SA: मुश्किल पिच के तगड़े बल्लेबाज हैं अजिंक्य रहाणे, साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में पलट सकते थे बाजी

IND vs SA: मुश्किल पिच के तगड़े बल्लेबाज हैं अजिंक्य रहाणे, साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में पलट सकते थे बाजी

0
IND vs SA: मुश्किल पिच के तगड़े बल्लेबाज हैं अजिंक्य रहाणे, साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में पलट सकते थे बाजी

[ad_1]

IND vs SA 1st Test: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में जारी पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर की पोल खुल गई. सेंचुरियन टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया के टॉप-5 में से कोई भी बल्लेबाज 40 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया है. भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर में अजिंक्य रहाणे जैसे धाकड़ बल्लेबाज की कमी साफ खल रही थी. रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी सेंचुरियन की उछाल भरी पिच पर रनों के लिए जूझते नजर आए हैं.

मुश्किल पिच के तगड़े बल्लेबाज हैं अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे ने इस साल जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे पर अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था. वेस्टइंडीज के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज के बाद अजिंक्य रहाणे को दोबारा टेस्ट टीम में मौका नहीं मिला है. अजिंक्य रहाणे की बात करें तो वह मुश्किल पिच के तगड़े बल्लेबाज हैं. अजिंक्य रहाणे ने साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में गेंदबाजों के मददगार हालात में खूब रन बनाए हैं.

बेहद खास बल्लेबाज हैं अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे ने पहली बार साल 2013-14 में साउथ अफ्रीका का दौरा किया था. अजिंक्य रहाणे ने इस दौरे पर 4 टेस्ट पारियों में 47, 15, 51* और 96 रन बनाए थे. अजिंक्य रहाणे ने 2013-14 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन किंग्समीड में 157 गेंदों में 96 रनों की शानदार पारी खेली थी और सीरीज में 69.66 की औसत से 209 रन बनाए थे. अजिंक्य रहाणे को अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2023-24 की टेस्ट सीरीज में मौका मिलता तो वह टीम इंडिया के लिए बड़े मैच विनर साबित हो सकते थे.

कैगिसो रबाडा ने झटके 5 विकेट 

बता दें कि साउथ अफ्रीका ने अनुभवी गेंदबाज कैगिसो रबाडा (44 रन पर पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बूते पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत के 208 रन तक आठ विकेट चटका दिए. तीसरे सेशन में 59वें ओवर के बाद खराब रोशनी के कारण खेल में रुकावट आई और फिर बारिश के कारण आगे का खेल संभव नहीं हुआ. अंपायरों ने इसके बाद दिन के खेल को समाप्त घोषित कर दिया. उस समय विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल 105 गेंद में 70 रन बनाकर खेल रहे थे. क्रीज पर उनके साथ मोहम्मद सिराज (शून्य) मौजूद थे. राहुल ने भारतीय टीम के पिछले दौरे (2021) पर इस मैदान पर पारी का आगाज करते हुए शतक जड़ा था. उन्होंने अपनी पारी में अब तक 10 चौके और दो छक्के जड़े हैं. 

टेस्ट क्रिकेट में 14वीं बार पांच विकेट लेने का कारनामा

कैगिसो रबाडा ने लंबे समय तक ऑफ स्टंप के बाहर मुश्किल लाइन लेंथ पर गेंदबाजी करके भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया. उन्होंने अब तब 17 ओवर में 44 रन देकर पांच विकेट लिए हैं, जो भारत के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. लंच और चाय के विश्राम के बीच भारत ने चार विकेट गंवाए और यह चारों सफलता रबाडा के नाम रही. उन्होंने रोहित शर्मा (5), विराट कोहली (38) और श्रेयस अय्यर (31) को चतुराई से गेंदबाजी कर आउट किया. उन्होंने रविचंद्रन अश्विन (8) और कुछ आक्रामक शॉट लगाने वाले शार्दुल ठाकुर (24) का विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में 14वीं बार पांच विकेट लेने का कारनामा पूरा किया.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here