Home Sports साउथ अफ्रीकी गेंदबाज ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा की बोलती तीनों फॉर्मेट में बंद

साउथ अफ्रीकी गेंदबाज ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा की बोलती तीनों फॉर्मेट में बंद

0
साउथ अफ्रीकी गेंदबाज ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा की बोलती तीनों फॉर्मेट में बंद

[ad_1]

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतने का सपना लेकर लौटे कप्तान रोहित शर्मा अब तक बुरी तरह से फ्लॉप नजर आए. सेंचुरियन टेस्ट की दोनों ही पारी में उनके बल्ले से रन नहीं निकले और टीम को मुसीबत में डाल दिया. बॉक्सिंग डे टेस्ट की पहली पारी और दूसरी पारी में एक ही गेंदबाज ने रोहित शर्मा को वापसी का टिकट थमाया. इस मुकाबले में शून्य पर क्लीन बोल्ड करते हुए प्रोटियाज गेंदबाज ने एक खास रिकॉर्ड बनाया.

भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में हार बचाने के लिए खेलने को मजबूर हो चुकी है. पहली पारी में टीम इंडिया महज 245 रन ही बना पाई थी. इसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम ने 408 रन ठोक डाले और पहली पारी के आधार पर 163 रन की बड़ी बढ़त हासिल की. दूसरी पारी में भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी ने फिर से धोखा दिया और 13 रन जोड़कर वापस लौट गई. रोहित शर्मा शून्य जबकि यशस्वी जायसवाल 5 रन पर आउट हुए.

रोहित शर्मा की तीनों फॉर्मेट में बोलती बंद
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली पारी में खाता खोलकर वापस लौटे थे जबकि दूसरी पारी में तो एक रन भी नहीं बना पाए. अनुभवी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने रोहित शर्मा को दोनों ही पारी में आउट किया. दूसरी पारी में को शून्य के स्कोर पर उनको क्लीन बोल्ड किया. इस विकेट को लेने के साथ ही उन्होंने ऐसा कारनामा अंजाम दिया जो इससे पहले कोई गेंदबाज नहीं कर पाया था.

कगिसो रबाडा अब इंटरनेशनल क्रिकेट के एकमात्र ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को तीनों ही फॉर्मेट में बिना खाता खोले वापस जाने पर मजबूर किया है. अक्टूबर 2022 में रबाडा ने रोहित शर्मा को इंदौर टी20 में शून्य पर बोल्ड किया था जबकि 2018 में केपटाउन वनडे में विकेट के पीछे उन्होंने हिटमैन को कैच करवाया था.

Tags: India vs South Africa, Kagiso rabada, Rohit sharma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here