[ad_1]
IND W vs AUS W, Sneh Rana Catch : भारतीय टीम ने मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का पहला वनडे (IND W vs AUS W 1st ODI) खेला. इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 282 रन बनाए. फिर स्नेह राणा (Sneh Rana) ने ऑस्ट्रेलिया की पारी के शुरुआती ओवर में ऐसा कैच लपका कि सभी हैरान हो गए. इसे कैच ऑफ द ईयर की रेस में शामिल माना जा रहा है.
AUS के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर
जेमिमा रोड्रिग्स और पूजा वस्त्राकर के अर्धशतकों की मदद से भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे में 8 विकेट पर 282 रन बनाए. 5वें नंबर पर बल्लेबाजी को उतरी जेमिमा ने 77 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 82 रन बनाए. फिर पूजा वस्त्राकर ने तेज तर्रार अंदाज में खेलते हुए नाबाद 62 रन जोड़े. उन्होंने 46 गेंदों की अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के जड़े. भारतीय महिला टीम ने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ उसका सर्वोच्च वनडे स्कोर भी है. भारत का वनडे में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछला सर्वश्रेष्ठ स्कोर 4 विकेट पर 281 रन था जो उसने 2017 में डर्बी में बनाया था.
स्नेह राणा ने पहले ही ओवर में दिया झटका
फिर पारी के पहले ही ओवर में ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा. तीसरी गेंद पर एलिसा हीली (Alyssa Healy) को रेणुका सिंह ने पवेलियन की राह दिखा दी. स्नेह राणा ने हीली का शानदार कैच लपका. स्नेह ने गली में फील्डिंग के दौरान हवा में गोता लगाया और उड़ते हुए गेंद को लपका. इसे कैच ऑफ द ईयर में शामिल किया जा रहा है.
What a grab THAT from @SnehRana15 to dismiss Alyssa Healy in the first over#TeamIndia | #INDvAUS | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/kKtIfA1AHh
— BCCI Women (@BCCIWomen) December 28, 2023
एलिस पैरी ने बनाए 75 रन
इसके बाद एलिस पैरी ने क्रीज पर जमते हुए अच्छे शॉट लगाए और 75 रन जोड़े. उन्होंने फोएब लिचफील्ड के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी की. पैरी ने 72 गेंदों की अपनी पारी में 9 चौके और 2 छक्के जड़े. उन्हें दीप्ति शर्मा ने पूजा के हाथों कैच कराया और पारी के 26वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई टीम को दूसरा झटका दिया.
[ad_2]
Source link