[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में बेहद शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. बॉक्सिंग डे टेस्ट में महज तीन दिन में ही मेजबान टीम ने भारत के खिलाफ पारी और 32 रन की बड़ी जीत दर्ज करते हुए 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. पहली पारी में भारतीय टीम महज 245 रन के स्कोर पर सिमट गई थी जबकि दूसरी पारी में तो 131 रन रन पर ही सिमट गई. साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 408 रन बनाकर 163 रन की बढ़त हासिल की थी.
साउथ अफ्रीका के दौरे पर टेस्ट सीरीज में पहली बार जीत हासिल करने का सपना लेकर पहुंचे टीम इंडिया को जोरदार झटका लगा है. पहले ही मैच में मेजबान टीम ने करारा वार करते हुए बड़े अंतर से धूल चटाते हुए जीत हासिल की. कप्तान तेंबा बवूमा ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी चुनी थी. अनुभवी तेज गेंदबाज कगिसो रबादा ने पहली पारी में कप्तान रोहित शर्मा समेत 5 विकेट झटके और टीम इंडिया महज 245 रन पर ढेर हो गई. केएल राहुल ने पहली पारी में शतक जमाया तो विराट कोहली ने दूसरी पारी में अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन यह हार टालने के लिए काफी नहीं था.
बल्लेबाजों ने टेके घुटने
टीम इंडिया की बल्लेबाजी साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में बेहद शर्मनाक रही. कप्तान रोहित शर्मा पहली पारी में 5 जबकि दूसरी में बिना खाता खोले वापस लौटे. यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, आर अश्विन और शार्दुल ठाकुर ने उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया. कगिसो रबाडा ने पहली पारी में 59 रन देकर 5 विकेट झटके जबकि दूसरी पारी में भी अहम विकेट चटकाए.
गेंदबाजों का भी निकला दम
भारत के पहली पारी में 245 रन पर ढेर होने के बाद गेंदबाजों से साउथ अफ्रीका के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद थी. भारतीय गेंदबाज बुरी तरह से नाकाम रहे और प्रोटियाज टीम ने 400 से उपर का स्कोर खड़ा कर दिया. डीन एल्गर ने 185 रन ठोके जबकि मार्को यानसन ने भी नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली.
.
Tags: India vs South Africa, Kagiso rabada, Rohit sharma, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : December 28, 2023, 20:31 IST
[ad_2]
Source link