Home Sports IND vs SA: शुभमन गिल का फ्लॉप शो जारी, आखिरी 5 टेस्ट के आंकड़े बेहद खराब

IND vs SA: शुभमन गिल का फ्लॉप शो जारी, आखिरी 5 टेस्ट के आंकड़े बेहद खराब

0
IND vs SA: शुभमन गिल का फ्लॉप शो जारी, आखिरी 5 टेस्ट के आंकड़े बेहद खराब

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच पहला टेस्ट सेंचुरियन में खेला जा रहा है. दक्षिण अफ्रीका ने पहली इनिंग में 10 विकेट के नुकसान पर 408 रन बनाए. दूसरी इनिंग में भी टीम इंडिया की बल्लेबाजी लड़खड़ाती हुई नजर आ रही हैं. रोहित शर्मा के बाद यशस्वी जायसवाल भी सस्ते में पवेलियन लौटे. शुभमन गिल ने भी अपना फ्लॉप शो जारी रखा है. वह दूसरी इनिंग में भी बड़ी पारी नहीं खेल सके.

शुभमन गिल ने भारत के लिए लगातार पांच टेस्ट मैच में खराब परफॉर्म किया है. पिछले पांच टेस्ट मैच उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले हैं. गिल का बल्ला वर्ल़्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में फ्लॉप रहा था. पहली इनिंग में वह 13 और दूसरी में 18 रन बना सके थे. इसके बाद वेस्टइंडीज दौरे पर गिल को मौका मिला था. वहां भी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में गिल फ्लॉप रहे थे.

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर क्यों भड़के आकाश चोपड़ा? कहा- सबसे बड़ी गलती होगी अगर…

गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली इनिंग में 11 गेंदों में 6 रन बनाए थे. हालांकि, यह मुकाबला भारत ने एक इनिंग और 141 रनों से जीत लिया था. इसके बाद दूसरे टेस्ट की पहली इनिंग में गिल ने 10 और दूसरी इनिंग में 29 रन बनाए थे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में भी गिल का बल्ला शांत है. पहले टेस्ट की पहली इनिंग में गिल ने 2 रन बनाए थे. दूसरी इनिंग में गिल 37 गेंदों में सिर्फ 26 रन बनाकर आउट हो गए.

अब देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें दूसरे टेस्ट में मौका मिलता है या नहीं. हालांकि, उससे पहले टीम इंडिया को अपनी बैटिंग पर काम करने की जरूरत होगी. जिस तरह से साउथ अफ्रीका के गेंदबाज टीम इंडिया के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे हैं. उस हिसाब से लगता है कि भारत की हालत अगले टेस्ट में भी खराब होने वाली है. रोहित शर्मा एंड कंपनी को दूसरे टेस्ट में नई रणनीति के साथ उतरना होगा.

Tags: India vs South Africa, Shubman gill, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here