Home World Jaishankar Russia Visit: एटमी ताक़त से बढ़ रही भारत – रूस की दोस्ती, कुडनकुलम प्लांट पर पुतिन ने की बात

Jaishankar Russia Visit: एटमी ताक़त से बढ़ रही भारत – रूस की दोस्ती, कुडनकुलम प्लांट पर पुतिन ने की बात

0
Jaishankar Russia Visit: एटमी ताक़त से बढ़ रही भारत – रूस की दोस्ती, कुडनकुलम प्लांट पर पुतिन ने की बात

[ad_1]

Vladimir Putin S Jaishankar Meeting: कुछ घंटे पहले जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी संदेश लेकर विदेश मंत्री जयशंकर मिले तो व्लादिमीर पुतिन ने मुस्कुराते हुए गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. इस दौरान ली गई एक तस्वीर अपने आप में दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों की कहानी कहती है. पुतिन ने कहा, ‘डियर फ्रेंड, आपको मॉस्को में देखकर मैं बहुत खुश हूं. मुझे पता है कि आपका लंबा कार्यक्रम है… सब कुछ आपके हाथ में है. मैं कहना चाहता हूं कि आपके सीधे सपोर्ट से हम अच्छा कर रहे हैं.’ पुतिन का इशारा दोनों देशों के बीच बढ़ते कारोबार और संबंधों की तरफ था. उन्होंने कहा भी कि विशेष रूप से कच्चे तेल और उच्च प्रौद्योगिकी क्षेत्रों के कारण रूस और भारत के बीच व्यापार तेजी बढ़ रहा है. पुतिन और जयशंकर की मुलाकात में दो प्रमुख विषयों का भी जिक्र हुआ, जिसमें एक एटमी पावर थी.

कारोबार 50 अरब डॉलर के पार

जी हां, भारत के विदेश मंत्री ने पुतिन से बातचीत में कहा कि मैं व्यापार में हुई प्रगति पर विशेष तौर पर ध्यान दिलाना चाहूंगा. आज हमारा ट्रेड टर्नओवर 50 अरब डॉलर से अधिक पहुंच चुका है और हम मानते हैं कि यह तो अभी शुरुआत है. दूसरा विषय उन्होंने एटमी पावर का उठाया. जयशंकर ने कहा कि एक दिन पहले ही हमने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जो हमें कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट (Kudankulam Nuclear Power Plant) को और विकसित करने की अनुमति देगा. जी हां, अब और नई यूनिटें बनाई जा सकेंगी. 

रूस से दोस्ती की देन कुडनकुलम प्लांट

भारत का पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट तमिलनाडु के कुडनकुलम गांव में बना है. इसे रूस की मदद से तैयार किया गया है. यहां बिजली पैदा की जा रही है. वैसे इस प्लांट के निर्माण को लेकर करार राजीव गांधी सरकार के समय में हुआ था लेकिन रूस में राजनीतिक और आर्थिक उथल-पुथल के कारण काम में काफी देरी होती गई. आज के समय में दक्षिण भारत के कई राज्यों में यहां से बिजली सप्लाई की जाती है. 

पीएम से कहिएगा, मुझे इंतजार रहेगा

आगे पुतिन ने कहा कि हमें अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को रूस में देखकर खुशी होगी. उन्हें मेरा न्योता दीजिएगा, हम रूस में उनका इंतजार कर रहे हैं. विदेश मंत्री ने संकेत दिए हैं कि पीएम अगले साल रूस जा सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि मैं समझता हूं कि भारत में अगला साल काफी व्यस्त रहने वाला है, भारत में आम चुनाव होने वाले हैं. 

पुतिन ने आगे कहा कि हमारा ट्रेड टर्नओवर लगातार दूसरे साल स्थिर गति से बढ़ रहा है. इस वर्ष यह रफ्तार पिछले साल की तुलना में और भी अधिक है. इस साल के 9 महीनों में ही हमने पिछले साल के ट्रेड टर्नओवर को पार कर लिया है. पुतिन ने कहा कि हर कोई इसे अच्छी तरह से जानता है. उन्होंने ऊर्जा संसाधन, तेल, पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स, कोयले का जिक्र किया. आगे रूसी राष्ट्रपति ने बड़ी बात कह दी. उन्होंने कहा कि हमें यह देखकर बहुत खुशी है कि दुनिया में उथल-पुथल के बावजूद एशिया में हमारे पारंपरिक मित्र भारत और भारतीयों के साथ संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन के हालात समेत कई जटिल मामलों पर प्रधानमंत्री मोदी की पोजीशन जानते हैं और इस बारे में कई बार बात कर चुके हैं. मैंने उन्हें बार-बार इस संघर्ष के मौजूदा हालात के बारे में सूचित किया है. मैं इस समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने की उनकी इच्छा जानता हूं.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here