[ad_1]
हाइलाइट्स
महेंद्र सिंह धोनी लंबे बालों की वजह से फिर चर्चा में हैं
धोनी ने बताया कि क्यों उन्होंने फिर से लंबे बाल रखने शुरू किए
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जब इंटरेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था तब उनके लंबे लंबे बाल हुआ करते थे. साल 2007 में अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप जीतने के बाद धोनी की ट्रॉफी के साथ हवा में लहराती जुल्फें आज भी फैंस को याद है. माही अपने लंबे बालों को लेकर फिर चर्चा में हैं. इनदिनों धोनी ने फिर से अपने बाल लंबे रखने शुरू कर दिए हैं. धोनी फिर क्यों लंबे बाल के साथ नजर आ रहे हैं, इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है. माही ने लंबे बाल रखने के पीछे की जो वजह बताई है उसे सुनकर उनके फैंस गदगद हो जाएंगे.
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) से जब एक इवेंट में उनके लंबे बालों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसके पीछे की वजह उनके फैंस हैं. माही ने कहा कि वह अपने फैंस के लिए लंबे बाल रख रहे हैं जो काफी पसंद करते हैं. धोनी ने कहा कि इससे उन्हें काफी समस्या होती है और यदि उनकी मुश्किलें बढ़ीं तो वह इसे छोटा भी कर देंगे. धोनी ने कहा, ‘ इस हेयरस्टाइल को रखना आसान काम नहीं है. पहले मैं एड शूट के लिए सिर्फ 20 मिनट में तैयार हो जाता था लेकिन अब लगभग एक घंटा 5 मिनट लगता है. मैं इसलिए लंबे बाल रख रहा हूं क्योंकि यह फैंस को पसंद है. लेकिन अगर मुझे इससे समस्या हुई तो किसी दिन सुबह उठकर इसे काट दूंगा.’
MS Dhoni said, “maintaining this hairstyle is very difficult. Earlier I used to get ready in 20 mins, now it takes 1 hour 10 minutes. I’m doing because fans are liking it, but someday I wakes up and decide it’s enough, I’ll cut it down”.pic.twitter.com/qknk36Spop
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 27, 2023
परवेज मुशर्रफ थे माही के लंबे बालों के दीवाने
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ भी महेंद्र सिंह धोनी के लंबे बालों के दीवाने थे. टीम इंडिया जब 2004-5 में पाकिस्तान दौरे पर गई थी तब गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए वनडे मैच के बाद परवेज मुशर्रफ ने धोनी से कहा था कि आप इस हेयरस्टाइल में अच्छे लगते हैं, इसे मत कटवाना. धोनी ने उस मैच में 46 गेंदों पर 72 रन की मैच विनिंग पारी खेली थी.
धोनी जनवरी में शुरू करेंगे नेट प्रैक्टिस
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के 17वें सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. आईपीएल में धोनी लंबे बालों के साथ मैदान पर उतर सकते हैं. माही की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 5 बार आईपीएल खिताब जीते हैं. माही जनवरी से आईपीएल की तैयारी शुरू कर सकते हैं. हाल में सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथ ने कहा था कि धोनी इस समय अच्छा महसूस कर रहे हैं और वह जनवरी में नेट पर प्रैक्टिस शुरू कर सकते हैं. धोनी इस समय जिम में जमकर वर्कआउट कर रहे हैं.
.
Tags: Chennai super kings, Csk, IPL, IPL 2024, Ms dhoni
FIRST PUBLISHED : December 28, 2023, 07:12 IST
[ad_2]
Source link