[ad_1]
नई दिल्ली. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बॉक्सिंग डे के मौके पर खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 79 रन से जीत दर्ज कर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है. ऑस्ट्रेलिया की ओर से रखे गए 317 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 237 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. दूसरे टेस्ट में बाबर आजम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. इसके बावजूद शाहिद अफरीदी ने बाबर को पाकिस्तान टीम का बैकबोन बताया है.
टेस्ट मैच के बाद शाहिद अफरीदी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा,” देखिए बाबर आजम की मैं काफी तारीफ करता हूं. दुनिया में भी लोग उनके बैटिंग के लिए उन्हें काफी हाइली रेट करते हैं और हम सब को पता है कि वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बैटिंग लाइन अप का बैकबोन है. हम यही उम्मीद करते हैं कि इंशाअल्लाह फॉर्म वापस आएगी. बहुत बड़े बड़े प्लेयर की भी कभी फॉर्म खराब होती है. ऐसा होता है. लेकिन पाकिस्तान की क्रिकेट इतिहास में मैंने इतना कंसिसटेंट परफॉर्मर पहली बार देखा है.”
हार के बाद टीम इंडिया को लगा जोरदार झटका, ICC ने ठोका जुर्माना, WTC प्वाइंट में भी कटौती
बता दें कि बाबर आजम का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक दोनों टेस्ट में शांत रहा है. पहले टेस्ट की पहली इनिंग में बाबर आजम 54 गेंदों में 21 रन बना सके थे. दूसरी इनिंग में बाबर ने 37 गेंदों में 14 रन बनाए थे. इसके बाद दूसरे मैच की पहली इनिंग में बाबर सिर्फ 1 रन पर आउट हो गए. दूसरी इनिंग में बाबर के बल्ले से 79 गेंदों में 41 रन निकले. इस दौरान उन्होंने 4 चौके लगाए.
पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज हार चुकी है. अब पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर पाकिस्तान की सीरीज में सफाया करना चाहेगी. वहीं, पाकिस्तान की टीम अपनी लाज बचाने उतरेगी.
.
Tags: Babar Azam, Pakistan vs australia, Shahid afridi
FIRST PUBLISHED : December 29, 2023, 19:13 IST
[ad_2]
Source link