Home Sports Video: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर भड़के बाबर आजम, बल्ला थमाकर बोले…

Video: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर भड़के बाबर आजम, बल्ला थमाकर बोले…

0
Video: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर भड़के बाबर आजम, बल्ला थमाकर बोले…

[ad_1]

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम का बुरा दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में टीम की शर्मनाक हार से विदाई के बाद इस स्टार से तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से हाथ धोनी पड़ा. अब सिर्फ एक खिलाड़ी की हैसियत से खेल रहे बाबर आजम के बल्ले से रन नहीं निकल रहे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की दो टेस्ट सीरीज में वह बुरी तरह से नाकाम रहे. पाकिस्तान 0-2 से सीरीज में पिछड़ चुकी है और मेजबान टीम ने इस पर कब्जा लिया है.

ऑस्ट्रेलिया में 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची पाकिस्तान की टीम को लगातार दूसरे मुकाबले में करारी हार मिली. पहला मुकाबला 360 रन से गंवाने के बाद दूसरे मैच में 79 रन की हार ने टीम से सीरीज में बराबरी करने का मौका छीन लिया. मेलबर्न टेस्ट के चौथे दिन 317 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी पाकिस्तानी टीम दूसरी पारी में महज 237 रन पर ही ढेर हो गई. इस मैच के दौरान बाबर आजम और ऑस्ट्रेलिया के बैटर स्टीव स्मिथ के बीच नोक झोक देखने को मिली. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

क्या है पूरा मामला
पाकिस्तान की टीम मेलबर्न टेस्ट के चौथे दिन चाय काल के बाद जब बल्लेबाजी करने उतरी तो कप्तान शान मसूद के साथ बाबर आजम खेल रहे थे. ब्रेक के बाद पूर्व पाकिस्तानी कप्तान बाबर गार्ड लेते हुए अंपायर से इसे ठीक करवाने के लिए मदद मांगी. इसी वक्त विकेट के पीछे से स्टीव स्मिथ ने कुछ इशारा करते हुए कहा और बाबर आजम भड़क गए. उनको इतना गुस्सा आया कि बल्ला आगे बढ़ा दिया और कहा आप ही बल्लेबाजी कर लीजिए. इस पर स्टीव स्मिथ ने हाथ जोड़ लिए और मामला यहीं शांत हो गया.

Tags: Babar Azam, Pakistan vs australia, Steve Smith

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here