Home Sports 31 साल का सपना… 3 दिन में चकनाचूर, टीम इंडिया की हार के ये रहे 5 गुनहगार

31 साल का सपना… 3 दिन में चकनाचूर, टीम इंडिया की हार के ये रहे 5 गुनहगार

0
31 साल का सपना… 3 दिन में चकनाचूर, टीम इंडिया की हार के ये रहे 5 गुनहगार

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारतीय टीम ने 5 दिन का मैच 3 दिन में गंवाया
टीम इंडिया का 31 साल का सूखा बरकरार
साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना टूटा

नई दिल्ली. टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का सपना चकनाचूर हो गया है. सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने तीसरे दिन ही भारत को पारी और 32 रन से पराजित कर दिया. 2 मैचों की टेस्ट सीरज में मेजबान साउथ अफ्रीका की टीम 1-0 से आगे हो गई है. भारतीय टीम का पिछले 31 साल का सपना 3 दिन के भीतर टूट गया है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम भी साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने में नाकाम रही. भारतीय टीम यदि दूसरा टेस्ट जीत भी जाती है तो सीरीज बराबरी पर खत्म होगी वहीं यदि साउथ अफ्रीका की टीम यदि दूसरे टेस्ट को ड्रॉ कराने में सफल रही तो फिर टीम इंडिया टेस्ट सीरीज गंवा देगी. टीम इंडिया की हार के ये 5 गुनहगार हैं.

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्डकप 2023 में टीम इंडिया को तेज शुरुआत दिलाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) साउथ अफ्रीका  (IND vs SA)  के खिलाफ पहले टेस्ट में बल्ले से पूरी तरह फ्लॉप रहे. रोहित दोनों पारियों में मिलाकर डबल डिजिट में भी नहीं पहुंच सके. पहली पारी में 5 रन बनाने वाले रोहित को दूसरी पारी में कैगिसो रबाडा ने खाता भी नहीं खोलने दिया. टीम इंडिया की हार की सबसे बड़ी वजह हिटमैन रहे. रोहित की कप्तानी भी कुछ खास नहीं रही. वह इस मैच में हर मोर्चे पर असफल रहे.

AUS vs PAK Test: बड़े सूरमाओं ने टेके घुटने, 1 खिलाड़ी ने अकेले गेंदबाजों का निकाला दम, बचाई ऑस्ट्रेलिया की लाज

जायसवाल ने नहीं दिला सके अच्छी शुरुआत
लेफ्ट हैंड युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) से टीम को बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद थी. लेकिन जायसवाल ने भी निराश किया. यह बल्लेबाज टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला सका और दोनों पारियों में जल्दी ही अपना विकेट गंवा बैठा. इस तरह से भारतीय टीम पर दबाव बढ़ गया. पहली पारी में 17 रन बनाने वाले जायसवाल दूसरी पारी में 5 रन बनाकर डेब्यूटेंट नांद्रे बर्गर का शिकार हो गए. जायसवाल पहली बार साउथ अफ्रीका में टेस्ट मैच खेल रहे थे.

शुभमन गिल तीसरे नंबर पर नहीं कर सके कमाल
साल 2023 में वनडे में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल (Shubman Gill) टेस्ट में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में असफल रहे. साउथ अफ्रीका में पहली बार टेस्ट मैच खेलने गए गिल ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना मुनासिब समझा. उनका कहना था कि यही वह क्रम है जो उनका पसंदीदा है लेकिन गिल बुरी तरफ फ्लॉप रहे. पहली पारी में 2 रन बनाने वाले गिल दूसरी पारी में 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. चेतेश्वर पुजारा की जगह खेलने उतरे गिल ने पूरी तरह निराश किया.

ऑलराउंडर शार्दुल बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में रहे फ्लॉप
टीम में ऑलराउंडर के तौर पर खेलने वाले शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ना तो गेंदबाजी में चले और ना ही बल्लेबाजी में. जिस विकेट पर साउथ अफ्रीकी गेंदबाज कहर बनकर टूटे वहां शार्दुल विकेट के लिए तरसते नजर आए. 19 ओवर में 100 से ज्यादा रन लुटाने वाले शार्दुल को इस मैच में सिर्फ 1 विकेट मिला. बैटिंग में भी उन्होंने निराश किया. पहली पारी में 24 रन बनाने वाले शार्दुल दूसरी पारी में सिर्फ 2 रन का योगदान दे सके.

छाप छोड़ने में असफल रहे प्रसिद्ध कृष्णा
टेस्ट में डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) भी छाप नहीं छोड़ सके. कृष्णा अपनी लंबी हाइट का फायदा नहीं उठा सके. एक विकेट लेने के लिए कृष्णा को 93 रन खर्च करने पड़े. सेंचुरियन की सुपरस्पोर्ट पिच पर जहां मेजबान टीम के तेज गेंदबाज अपनी आग उगलती गेंदों से भारतीय बल्लेबाजों को धराशायी कर रहे थे वहीं प्रसिद्ध की गेंदबाजी में कोई धार नहीं दिखी. यह भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए जूझता रहा.

Tags: Ind vs sa, India vs South Africa, Prasidh krishna, Rohit sharma, Shardul thakur, Shubman gill, Yashasvi Jaiswal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here