[ad_1]
Sandeep Lamichhane Case : दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके नेपाल के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने (Sandeep Lamichhane) को कोर्ट ने नाबालिग रेप केस में दोषी करार दिया. नेपाल की काठमांडू जिला अदालत ने राष्ट्रीय टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने (Sandeep Lamichhane) को नाबालिग रेप केस में दोषी करार दिया.
पहले हुए थे जमानत पर रिहा
इससे पहले, काठमांडू जिला अदालत ने नाबालिग रेप मामले के सिलसिले में संदीप को प्री-ट्रायल हिरासत में भेज दिया था. हालांकि, बाद में पाटन हाई कोर्ट ने उन्हें 20 लाख रुपये की जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया. लामिछाने को विदेशी प्रतियोगिताओं में भाग लेने की भी अनुमति दी गई थी. काठमांडू जिला अदालत लगातार तीन दिनों से मामले में सुनवाई कर रही है. प्रतिवादी की ओर से बहस पूरी होने के बाद मामले में अंतिम फैसला आया.
[ad_2]
Source link