[ad_1]
बीते हफ्ते जदयू की अंदरूनी उठापटक चर्चा में रही। पार्टी के सबसे बड़े नेता नीतीश कुमार एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। वहीं, नागपुर में हुई कांग्रेस की रैली ने भी सुर्खियां बटोरीं। इसके साथ ही राहुल गांधी की एक और यात्रा की तारीख भी सामने आ गई। इन सब के बीच विपक्षी गठबंधन में तस्वीर स्थिति साफ होती नहीं दिखी। इन्हीं सब मुद्दों पर इस हफ्ते के ‘खबरों के खिलाड़ी’ में चर्चा हुई। चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार राखी बख्शी, राहुल महाजन, समीर चौगांवकर, प्रेम कुमार और अवधेश कुमार मौजूद रहे।
जनता दल यूनाइटेड में हुए नेतृत्व परिवर्तन के क्या मायने हैं?
राखी बख्शी: इस बदलाव को पार्टी के तौर पर, नीतीश कुमार की महत्वकांक्षाओं के तौर पर और विपक्षी गठबंधन से जोड़कर देखना चाहिए। नीतीश कुमार की यह कोशिश अपने कद को बढ़ाने की है। हम सब इस बदलाव के पीछे की कहानी जानते हैं।
[ad_2]
Source link