Home Sports IND vs SA: दूसरा टेस्ट जीतने के लिए टीम इंडिया को करने होंगे 2 बड़े बदलाव, गावस्कर ने बताए इन प्लेयर्स के नाम

IND vs SA: दूसरा टेस्ट जीतने के लिए टीम इंडिया को करने होंगे 2 बड़े बदलाव, गावस्कर ने बताए इन प्लेयर्स के नाम

0
IND vs SA: दूसरा टेस्ट जीतने के लिए टीम इंडिया को करने होंगे 2 बड़े बदलाव, गावस्कर ने बताए इन प्लेयर्स के नाम

[ad_1]

IND vs SA 2nd Test: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का मौका तो गंवा दिया है, लेकिन अब उसकी नजरें केपटाउन में दूसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करने पर होंगी. भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पारी और 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. 1992 से लेकर अभी तक भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में कभी भी कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है. 

दूसरा टेस्ट जीतने के लिए टीम इंडिया को करने होंगे 2 बड़े बदलाव

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 जनवरी से 7 जनवरी 2024 तक केपटाउन में खेला जाएगा. केपटाउन में अगर टीम इंडिया जीत दर्ज करने में कामयाब रहती है तो वह सीरीज 1-1 से बराबर कर लेगी. 2010-2011 के दौरे पर भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साउथ अफ्रीका की धरती पर एकमात्र टेस्ट सीरीज ड्रॉ करवाई थी. अभी तक साउथ अफ्रीका की धरती पर भारत 1992 के दौरे को मिलाकर कुल 8 टेस्ट सीरीज खेल चुका है. भारत को साउथ अफ्रीका की धरती पर 8 में से 7 टेस्ट सीरीज में हार का मुंह देखना पड़ा है. ऐसे में साउथ अफ्रीका की धरती पर भारत 8वीं टेस्ट सीरीज हारने से बचना चाहेगा. 

गावस्कर ने बताए इन प्लेयर्स के नाम  

पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के मुताबिक भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव करने होंगे. स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में सुनील गावस्कर ने माना कि रवींद्र जडेजा और मुकेश कुमार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल होना चाहिए. रिपोर्ट्स के मुताबिक रवींद्र जडेजा दूसरे टेस्ट मैच के लिए फिट हैं.

केपटाउन में भारत कभी नहीं जीत पाया टेस्ट मैच

साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव पर बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि उम्मीद है कि रविंद्र जडेजा दूसरे मैच के लिए फिट हो जाएंगे. दूसरा बदलाव प्रसिद्ध कृष्णा की जगह मुकेश कुमार प्लेइंग इलेवन में आ सकते हैं. हालांकि पहले ये भी देखना होगा कि केपटाउन की पिच कैसी होगी. पिच को ध्यान में रखते हुए ही प्लेइंग 11 में बदलाव किया जा सकता है. बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में भारत कभी भी कोई टेस्ट मैच नहीं जीत पाया है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here