Home Sports हार के बाद पूर्व क्रिकेटर ने कहा- रोहित खुद को प्रूव नहीं कर पा रहे, विराट कोहली को कप्तानी…

हार के बाद पूर्व क्रिकेटर ने कहा- रोहित खुद को प्रूव नहीं कर पा रहे, विराट कोहली को कप्तानी…

0
हार के बाद पूर्व क्रिकेटर ने कहा- रोहित खुद को प्रूव नहीं कर पा रहे, विराट कोहली को कप्तानी…

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय टीम (Indian Team) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा. साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट को इनिंग और 32 रन से जीता. इस हार के बाद टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका के खिलाफ साउथ अफ्रीका में टेस्ट मैच जीतने का सपना भी अधूरा रह गया. भारत के पूर्व क्रिकेटर एस बद्रीनाथ ने कहा है कि रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में कुछ कमाल नहीं कर पाए हैं. विराट कोहली को दोबारा कप्तानी मिलनी चाहिए.

एस बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,” विराट कोहली टेस्ट टीम के कप्तान क्यों नहीं हैं. वह रोहित शर्मा से अच्छा बल्लेबाज है. भारत के लिए एक कमजाोर खिलाड़ी क्यों कप्तानी कर रहा है. हालांकि, रोहित शर्मा टीम से अंदर बाहर होते रहे हैं. उन्होंने काफी रन बनाए हैं. लेकिन एक ओपनर के रूप में उन्होंने खुद को प्रूव नहीं किया है. मुझे नहीं पता कि वह टीम में क्यों हैं.”

एस बद्रीनाथ ने आगे विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा, “विराट कोहली ने 68 टेस्ट मैचों में 5000 से अधिक रन बनाए हैं. 40 जीत और 17 हार के साथ एक अच्छे टेस्ट कप्तान भी रहे. उन्होंने टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया को जीत दिलाई थी और एक टेस्ट कप्तान के रूप में चौथी सबसे अधिक जीत हासिल की थी.”

टीम इंडिया ने आज ही के दिन सेंचुरियन में दी थी साउथ अफ्रीका को मात, केएल राहुल, शमी ने किया था चारों खाने चित

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला भारत खराब बल्लेबाजी की वजह से हार गया. इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा बुरी तरह से नाकाम रहे. पहली पारी में 5 रन बनाए तो दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल पाए. दोनों बार उन्हें साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने आउट किया. पहली इनिंग में रोहित कैच आउट हुए थे. जबकि दूसरी पारी में वह बोल्ड हो गए थे.

Tags: India vs South Africa, Rohit sharma, Team india, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here