[ad_1]
नई दिल्ली. इन दिनों टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है. पहले टेस्ट में टीम इंडिया की हार से चारो तरफ माहौल गर्माया हुआ है. कई दिग्गज और फैंस टीम इंडिया की कमियों को उजागर करने में जुटे हुए हैं. इतना ही नहीं, विदेशी सरजमीं पर अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा जैसे स्टार बल्लेबाजों की गैरमौजूदगी को लेकर भी सवाल हैं. इस बीच चेतेश्वर पुजारा के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है.
पुजारा ने पिछले साल काउंटी क्रिकेट में रनों का पहाड़ खड़ा कर टीम इंडिया में एंट्री मारी थी. लेकिन बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में उनका निराशाजनक प्रदर्शन उनके लिए अशुभ साबित हुआ. वेस्टइंडीज दौरे से उनका पत्ता कट गया. अब जब भारतीय टीम को पहले टेस्ट में 32 रन से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा तो पुजारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छा चुका है. उन्होंने एक्स पर प्रैक्टिस का एक वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘रणजी ट्रॉफी तैयारी मोड’. दरअसल, पुजारा व्हाइट बॉल से प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं. जिसके बाद फैंस व्हाइट बॉल को लेकर कन्फ्यूज नजर आए.
Ranji Trophy prep mode: pic.twitter.com/kFN3PyvTHx
— Cheteshwar Pujara (@cheteshwar1) December 30, 2023


12 साल बाद रहाणे-पुजारा की जोड़ी के बिना उतरी टीम
चेतेश्वर पुजारा टेस्ट टीम दीवार के रूप में रहे हैं. उन्होंने क्रीज पर जमकर भारतीय टीम को कई बड़ी जीत दिलाई हैं. वहीं, दूसरी तरफ अजिंक्य रहाणे ने भी टेस्ट में टीम इंडिया में बड़ी सेवा दी है. 12 साल में ऐसा पहली बार हो रहा है जब रहाणे और पुजारा की जोड़ी के बिना टेस्ट में विदेशी जमीन पर टीम इंडिया उतरी है. दोनों टीमें 3 जनवरी को दूसरे टेस्ट में एक-दूसरे को टक्कर देंगी. यह मुकाबला भारत के लिए करो या मरो की स्थिति के समान होगा.
साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड
रोहित शर्मा, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा और केएस भरत (विकेटकीपर).
.
Tags: Ajinkya Rahane, Cheteshwar Pujara, Ind vs sa, Team india
FIRST PUBLISHED : December 30, 2023, 15:45 IST
[ad_2]
Source link