Home Breaking News Amrit Bharat Train: नई अमृत भारत ट्रेन की अंदर की तस्वीरें आई सामने, इन लग्जरी सुविधाओं से है लैस; देखें Video

Amrit Bharat Train: नई अमृत भारत ट्रेन की अंदर की तस्वीरें आई सामने, इन लग्जरी सुविधाओं से है लैस; देखें Video

0
Amrit Bharat Train: नई अमृत भारत ट्रेन की अंदर की तस्वीरें आई सामने, इन लग्जरी सुविधाओं से है लैस; देखें Video

[ad_1]

Amrit Bharat Express Train Inside Visuals: PM Modi to Flag Off New Amrit Bharat Train in Ayodhya

Amrit Bharat Train
– फोटो : एएनआई

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या में नई अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे। नई अमृत भारत ट्रेनों और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

नई अमृत भारत ट्रेन के अंदर की फोटो सामने आई हैं। देश की पहली अमृत भारत ट्रेन (Amrit Bharat Train) आज अयोध्या से दिल्ली के लिए रवाना होगी। वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) की तर्ज पर डिजाइन यह देश की पहली पुल-पुश ट्रेन है, जिसमें दो इंजन लगेंगे। इसमें दूसरा इंजन ट्रेन के आखिरी कोच के बाद होगा। 

दोनों इंजन ट्रेन को रफ्तार देंगे। आगे का इंजन ट्रेन को खींचेगा, जबकि पीछे का इंजन धक्का देगा। ट्रेन 130 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सोमवार को इसकी जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। रेल मंत्री ने बताया कि देश के सभी रूटों पर इस तरीके की ट्रेन चलाई जाएंगी। हर माह 20 से 30 अमृत भारत ट्रेनें बनाई जाएंगी।

अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, दुनिया भर में दो तरह की तकनीक रेलवे में लगती हैं। पहली डिस्ट्रीब्युटेड पावर, जिसमें हर दूसरे और तीसरे कोच में मोटर लगी होती है और ऊपर से बिजली आती है, वंदे भारत ट्रेन इसी तकनीक पर बनी है। दूसरी तकनीक पुल और पुश होता है, इसमें एक इंजन आगे लगा होता है जो ट्रेन को खींचता है और दूसरा इंजन पीछे लगा होता है जो ट्रेन को धक्का देता है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here