Home Breaking News Smriti Irani: अध्यापक ने शिकायत की तो स्मृति ईरानी ने वहीं मिला दिया अधिकारी को फोन, जानिए फिर क्या हुआ

Smriti Irani: अध्यापक ने शिकायत की तो स्मृति ईरानी ने वहीं मिला दिया अधिकारी को फोन, जानिए फिर क्या हुआ

0
Smriti Irani: अध्यापक ने शिकायत की तो स्मृति ईरानी ने वहीं मिला दिया अधिकारी को फोन, जानिए फिर क्या हुआ

[ad_1]

smriti irani dial phone to district education officer on complained of teachers in amethi

स्मृति ईरानी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने लोकसभा क्षेत्र अमेठी के दौरे पर हैं। शुक्रवार को जब वह जनता से मिल रहीं थी तो इसी दौरान एक सेवानिवृत्त स्कूल अध्यापक ने उनसे शिकायत की कि रिटायरमेंट के बाद भी उनके बकाया का भुगतान नहीं हुआ है। इस पर स्मृति ईरानी वहीं पर शिक्षा अधिकारी को फोन मिला दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

क्या है मामला

स्मृति ईरानी तीन दिन को अमेठी दौरे पर हैं। शुक्रवार को वह अमेठी में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान वहां रिटायर अध्यापकों के एक समूह ने केंद्रीय मंत्री से शिकायत की कि उनके कुछ बकाया का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने तुरंत डिस्ट्रिक्ट स्कूल इंस्पेक्टर को फोन मिला दिया और उनसे तुरंत सेवानिवृत्त अध्यापकों के बकाए के भुगतान करने को कहा। स्मृति ईरानी ने कहा कि ‘आपकी डेस्क पर जो भी बकाए की फाइल है, उसे आज ही क्लीयर कीजिए।’

केंद्रीय मंत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

शिक्षा अधिकारी से बातचीत का स्मृति ईरानी का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है, जो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि स्मृति ईरानी ने शिक्षा अधिकारी से कहा कि ‘अमेठी का हर निवासी अपनी समस्या लेकर सीधे मेरे पास आ सकता है।’ उन्होंने कहा कि ‘योगी आदित्यनाथ की सरकार भी चाहती है कि सभी अध्यापकों को उनके बकाए का भुगतान होना चाहिए, इसलिए तुरंत कार्रवाई कीजिए।’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here