[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Social Media
विस्तार
कर्नाटक के चित्रदुर्ग में गुरुवार की रात को एक घर से पांच लोगों का कंकाल मिला। पुलिस अंदाजा लगा रही है कि उनकी मौत 2019 के करीब हुई होगी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जंच में जुट चुकी है। इस मामले में यह सवाल उठ रहा है कि बिना किसी को पता उनकी मौत कैसे हो गई। साथ ही पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इतने साल होने के बाद भी पड़ोसियों कोइस घटना की भनक भी नहीं पड़ी।
फिलहाल उनके मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच से मालूम चला है कि शव लगभग पांच साल तक घर के अंदर थे। इस घटना की जानकारी एक व्यक्ति ने दी जो खाली पड़े इमारत को देखने गया था और तभी उसकी नजर एक कंकाल पर पड़ी। उसने तुरंत एक पत्रकार को इसके बारे में बताया।
घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस
चित्रदुर्ग के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार मीना ने कहा, गुरुवार की रात करीब नौ बजे एक पत्रकार ने हमें इस घटना की सूचना दी। हमारे अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, उन्होंने देखा कि घर का मुख्य द्वार टूटा हुआ था। इसके बाद फॉरेंसिक विशेषज्ञों और अपराध जांच विभाग को बुलाया गया।
[ad_2]
Source link