Home Breaking News Sunburn EDM Festival: गोवा में कांग्रेस-AAP ने क्यों उठाया सनातन धर्म और हिंदू का मुद्दा, जानें पूरा मामला

Sunburn EDM Festival: गोवा में कांग्रेस-AAP ने क्यों उठाया सनातन धर्म और हिंदू का मुद्दा, जानें पूरा मामला

0
Sunburn EDM Festival: गोवा में कांग्रेस-AAP ने क्यों उठाया सनातन धर्म और हिंदू का मुद्दा, जानें पूरा मामला

[ad_1]

Congress and AAP demand action against Sunburn festival organisers for hurting religious sentiments

Sunburn EDM Festival
– फोटो : Social Media

विस्तार


कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पणजी में सनबर्न ईडीएम उत्सव के आयोजकों के खिलाफ भगवान शिव का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं शुक्रवार को कांग्रेस नेता विजय भिके ने मापुसा में सनबर्न के आयोजकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

सनबर्न ईडीएम उत्सव के आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

आप गोवा प्रमुख अमित पालेकर ने कहा कि राज्य सरकार को उनके खिलाफ सनातन धर्म का अपमान करने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए। सनबर्न उत्सव एक बहुत ही प्रसिद्ध इलेक्ट्रॉनिक नृत्य संगीत उत्सव है, जो 28 दिसमबर को उत्तरी गोवा में शुरू हुआ था और 30 दिसंबर को इसका समापन होगा। 

पत्रकार से बातचीत के दौरान पालेकर ने कहा, ‘हमने देखा कि इस उत्सव में भगवान शिव की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। जब लोग शराब पीकर नृत्य कर रहे थे, तब भगवान शिव की तस्वीर एलईडी स्क्रीन पर फ्लैश किया गया।’ उन्होंने कहा कि वह राज्य सरकार से इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here