[ad_1]

छत्रपति संभाजीनगर की एक फैक्ट्री में लगी आग।
– फोटो : Social Media
विस्तार
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर की एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग में झुलसने के कारण छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आग की सूचना मिलते ही हम लोग मौके पर पहुंच गए थे। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुईं हैं। मृतकों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
#WATCH | Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra: Fire breaks out in a factory in the Waluj MIDC area. Operations to douse the fire are underway. Further details awaited. pic.twitter.com/mY9ChJv8n8
— ANI (@ANI) December 30, 2023
2.15 बजे मिली आग लगने की सूचना
अग्निशमन विभाग के अधिकारी मोहन मुंगसे ने बताया कि फैक्ट्री जिले के वालुज एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित है, जो दस्ताने बनाने का काम करती है। सुबह करीब 2.15 बजे हमें आग की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंचे तो आग पूरी फैक्ट्री में फैल चुकी थी। स्थानीय लोगों ने हमें बताया कि अंदर पांच लोग फंसे हुए हैं। हमारे अधिकारी फैक्ट्री के अदंर पहुंचे लेकिन तब तक सभी लोग दम तोड़ चुके थे। हमने छह शव बरामद किए हैं। आग बुझाने का काम जारी है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।
10-15 कर्मचारी फैक्ट्री में सो रहे थे
फैक्ट्री में काम करने वाले एक मजदूर का कहना है कि जब आग लगी तब अंदर 10-15 कर्मचारी मौजूद थे, जो सो रहे थे। आग की लपटें देख मजदूरों में हड़बड़ी मच गई। कुछ लोग वहां से भागने सफल हुए तो वहीं कुछ लोग अंदर ही फंसे रह गए।
[ad_2]
Source link