[ad_1]
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कोरोना की स्थिति भारत में अभी नियंत्रित है, हालांकि नए साल के जश्न के लिए इकट्ठा होने वाली भीड़ से इसके प्रसार के बढ़ने का खतरा हो सकता है। ऐसे में पार्टियों के दौरान सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहना जरूरी है। कुछ बातों का ध्यान रखकर हम संक्रमण के प्रसार को बढ़ने से रोक सकते हैं।
आइए जानते हैं कि पार्टी में जाने के दौरान संक्रमण से बचाव को लेकर किन बातों का ध्यान रखना हम सभी के लिए बहुत आवश्यक है?
अमर उजाला से बातचीत में इंटेंसिव केयर के डॉक्टर अरविंद पाण्डेय कहते हैं, कोरोना के इस नए वैरिएंट की प्रकृति को देखते हुए सभी लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। JN.1 वैरिएंट आसानी से शरीर में बनी प्रतिरक्षा को चकमा देने में सफल हो रहा है। ऐसे में नए साल की पार्टियां, भीड़-भाड़ वाली जगहें संक्रमण के प्रसार को बढ़ावा देने वाली हो सकती हैं।
इस बात को ध्यान में रखते हुए अगले 10-15 दिन काफी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। पार्टियों या भीड़-भाड़ वाले स्थानों में अगर एक-दो लोग भी संक्रमित हुए तो संक्रमण का प्रसार बढ़ने का खतरा हो सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आप भी न्यू ईयर पार्टी में जाने की योजना बना रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन गंभीरता से करें। यदि आपको कुछ दिनों से सर्दी-जुकाम या कोई और समस्या है तो भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाएं और घर पर ही आराम करें। कोमोरबिडिटी जैसे हृदय रोग, डायबिटीज, कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोगों को भी इस बात का ध्यान रखना जरूरी है।
डॉक्टर कहते हैं कोरोना के खतरे को कम करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। पार्टियों और भीड़-भाड़ में ये उपाय न सिर्फ आपको कोरोना से बचाएंगे साथ ही संक्रमण के प्रसार को रोकने में भी सहायक हैं।
- पार्टियों के दौरान दूसरों से कम से कम 1 मीटर की शारीरिक दूरी रखें, भले ही वे बीमार न दिखें।
- जब शारीरिक दूरी संभव न हो तो उचित रूप से फिट मास्क पहनना चाहिए।
- हाथों को बार-बार अल्कोहल-आधारित हैंड रब या साबुन और पानी से धोते रहें।
- खांसते या छींकते समय मुंह और नाक टिशू से ढकना जरूरी है।
- यदि आपमें या किसी में लक्षण विकसित होते हैं तो खुद आइसोलेट हो जाएं और डॉक्टर की सलाह पर दवाइयों का सेवन करें।
- ज्यादातर लोग संक्रमण की स्थिति में घर पर रहकर सामान्य उपचार से आसानी से ठीक हो रहे हैं।
डॉक्टर कहते हैं, कोरोना संक्रमण से खुद को बचाने और संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए दो उपाय- मास्क का उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग सबसे जरूरी है। भीड़-भाड़ या उच्च जोखिम वाली जगहों पर मास्क पहनें। ऐसे मास्क चुनें जो बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं, जैसे कि एन95 मास्क आपको संक्रमण से अधिकतम सुरक्षा देते हैं।
इसके अलावा दूसरों से शारीरिक दूरी बनाए रखें, खासकर यदि आप या आपके आस-पास के लोगों में संक्रमण के कोई भी लक्षण दिख रहे हैं। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।
————–
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
[ad_2]
Source link