Home Breaking News Russia Ukraine War: यूक्रेन का रूस पर जवाबी हमला, रूसी शहर पर की भारी बमबारी, 20 लोगों की मौत

Russia Ukraine War: यूक्रेन का रूस पर जवाबी हमला, रूसी शहर पर की भारी बमबारी, 20 लोगों की मौत

0
Russia Ukraine War: यूक्रेन का रूस पर जवाबी हमला, रूसी शहर पर की भारी बमबारी, 20 लोगों की मौत

[ad_1]

several killed in Ukraine strikes on Belgorod City of Russia Ukraine War

russia ukraine war
– फोटो : social media

विस्तार


रूस और यूक्रेन के बीच एक बार फिर से संघर्ष तेज हो गया है। रूस के हालिया हवाई हमलों के जवाब में यूक्रेनी सेना ने शनिवार को रूसी शहर बेलगोरोद पर भारी बमबारी की, जिसमें दो बच्चों सहित 20 लोग मारे गए। रूसी अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि बेलगोरोद पर क्लस्टर बमों से ताबड़तोड़ हमले किए गए। यूक्रेन के हमलों में दो बच्चों सहित 20 लोग मारे गए और 111 अन्य घायल हुए हैं। साथ ही रूस ने भी जवाबी कार्रवाई करने की बात कही है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा, मॉस्को, ओरयोल, ब्रांस्क और कुर्स्क क्षेत्रों के आसमान पर भी ड्रोन देखे गए हैं।

बेलगोरोद शहर उत्तरी यूक्रेन की सीमा के पास है। रूसी सेना ने एक दिन पहले ही यूक्रेन पर 122 मिसाइलों और 36 ड्रोन से हमले किए थे। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा था कि रूसी के हमले में 39 लोगों की जान गई है और 159 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा था कि हमलों ने 120 शहरों और गांवों को प्रभावित किया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here