Home Breaking News IND vs SA: क्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे शार्दुल ठाकुर? अभ्यास सत्र में लगी थी चोट

IND vs SA: क्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे शार्दुल ठाकुर? अभ्यास सत्र में लगी थी चोट

0
IND vs SA: क्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे शार्दुल ठाकुर? अभ्यास सत्र में लगी थी चोट

[ad_1]

IND vs SA Will Shardul Thakur not play in India vs South Africa 2nd Test injury update in hindi

शार्दुल ठाकुर ने पहले टेस्ट में डीन एल्गर को आउट किया था।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला तीन जनवरी से खेला जाएगा। केप टाउन में होने वाले इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त करना चाहेगी। सेंचुरियन में मेजबान टीम ने पहले टेस्ट को पारी और 32 रन से अपने नाम कर लिया था। भारत ने दूसरे मुकाबले के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। शनिवार (30 दिसंबर) को वैकल्पिक अभ्यास सत्र रखा गया था। इस दौरान ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर चोटिल हो गए थे।

कहा जा रहा था कि शार्दुल दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। उनकी चोट को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शार्दुल की स्थिति ठीक है। शनिवार को सेंचुरियन में अभ्यास सत्र के दौरान उन्हें बाएं कंधे में चोट लगी थी। चोट के बाद उन्होंने आराम किया और वह अब पूरी तरह ठीक हैं। भारतीय टीम के मेडिकल स्टाफ ने किसी इलाज की सिफारिश नहीं की है और शार्दुल का कोई स्कैन भी नहीं हुआ है। चोट लगने के बावजूद शार्दुल ने बल्लेबाजी जारी रखी थी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here