Home Sports Year Ender 2023: रनों का अंबार.. विकेटों की बौछार, शुभमन गिल से लेकर रवींद्र जडेजा तक, नंबर-1 के साथ खत्म हुआ साल

Year Ender 2023: रनों का अंबार.. विकेटों की बौछार, शुभमन गिल से लेकर रवींद्र जडेजा तक, नंबर-1 के साथ खत्म हुआ साल

0
Year Ender 2023: रनों का अंबार.. विकेटों की बौछार, शुभमन गिल से लेकर रवींद्र जडेजा तक, नंबर-1 के साथ खत्म हुआ साल

[ad_1]

नई दिल्ली. साल 2019 के बाद सभी क्रिकेट प्रेमियों को 2023 का इंतजार था. क्योंकि इस साल टीम इंडिया के पास आईसीसी ट्रॉफियों का सूखा खत्म करने का शानदार मौका था. लेकिन अब यह साल अपने अंतिम चरण पर पहुंच चुका है. इस साल कभी भारतीय क्रिकेट में एशिया कप के दौरान जीत की गूंज देखने को मिली, तो कभी वर्ल्ड कप फाइनल के दर्द ने 2019 का दर्द कुरेद दिया. लेकिन नंबर-1 के मामले में टीम इंडिया का दबदबा कायम रहा.

वनडे वर्ल्ड कप पर फोकस करते हुए टीम इंडिया ने इस साल की शुरुआत जीत के साथ की थी. वहीं, विराट कोहली के बुरे दौर के अंत ने भी फैंस के चेहरों की रौनक बढ़ा दी थी. लेकिन साल का अंत उतने की दर्द के साथ हुआ. लेकिन टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन में कोई कमी नहीं छोड़ी. इसका अंदाजा साल के रिकॉर्ड्स से लगाया जा सकता है. इस साल में तीनों फॉर्मेट में मिलाकर सबसे ज्यादा विकेटों से लेकर सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड में भारतीय खिलाड़ी टॉप पर नजर आते हैं.

गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा का दबदबा

तीनों फॉर्मेट में मिलाकर सबसे ज्यादा विकेटों की बाद करें तो टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा टॉप पर हैं. उन्होंने इस साल तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 35 मैच खेले, जिसमें उनके नाम 66 विकेट दर्ज हैं. दूसरे नंबर पर कुलदीप यादव हैं जिन्होंने 39 मैच में 63 विकेट झटके. इसके अलावा तीसरे नंबर के मिचेल स्टार्क ने दोनों से कम मैच खेले. उन्होंने महज 23 मैच में 63 विकेट अपने नाम किए हैं.

रिंकू सिंह ने अफ्रीका को किया बाय-बाय, खेले तीनों फॉर्मेट, कभी छक्कों की बौछार.. कभी विकेट से डेब्यू बनाया यादगार

बल्लेबाजी की बात करें तो यहां भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने टॉप पर कब्जा कर रखा है. पहले नंबर पर भारत के युवा बैटर शुभमन गिल हैं जिन्होंने 48 मैच की 52 पारियों में इस साल तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 2154 रन ठोके हैं. इस दौरान उनके नाम 7 शतक और 10 फिफ्टी हैं. दूसरे नंबर पर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैं जिन्होंने महज 35 मैच की 34 पारियों में 2048 रन ठोक दिए हैं. उन्होंने इस साल 8 शतक और 10 पचासे ठोके.

Tags: Ravindra jadeja, Shubman gill, Team india, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here