[ad_1]
DNA Analysis: साल 2024 की शुरुआत हो चुकी है. सबको उम्मीद है कि वर्ष 2023 की तरह नया साल भी सबके जीवन में खुशियां लेकर आएगा. हर वर्ष कुछ ना कुछ नया होता है. कई घटनाएं घटती हैं, हर साल दुनिया में कुछ ऐसा होता है जिसके लिए वो साल याद किया जाता है. वर्ष 2024 लोकतंत्र के महापर्व यानी चुनावों का साल है. इस साल एक या दो देशों में नहीं बल्कि दुनिया के 50 से ज्यादा देशों में चुनाव होने वाले है. यानी इन 50 से ज्यादा देशों में जनता नई सरकार चुनेगी. इन देशों में भारत भी है. इसी साल भारत में लोकसभा चुनाव होने है. जिसको लेकर देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है. 2024 में दुनिया के 50 से ज्यादा देशों की जनता के जुबान पर ये ही सवाल रहेगा… अबकी बार किसकी सरकार?
-वर्ष 2024 दुनिया के इतिहास में बड़ा चुनावी वर्ष है. इस साल लगभग हर महाद्वीप में चुनाव है.
-एशियाई महाद्वीप में सबसे बड़ी संख्या में मतदाता इस साल वोट डालेंगे.
-Brazil और Turkey में इस साल आम चुनाव नहीं है, लेकिन इन देशों में स्थानीय चुनाव है…इन देशों के स्थानीय चुनाव में भी पूरा देश भाग लेता है.
-इसी तरह European Union के 27 सदस्य देश की अगली संसद का चुनाव करेंगे।
प्रभावित होगा अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य
नया साल लोगों के लिए उम्मीदों से भरा होता है. लेकिन इस बार वर्ष 2024, लोगों के साथ साथ दुनिया भर के leaders की उम्मीदों से भी जुड़ा हुआ है. The Economist के मुताबिक, जिन देशों में चुनाव होने जा रहे हैं उनमें से कई देश G-20 और G-7 जैसे दुनिया के शक्तिशाली समूहों का हिस्सा हैं. इसका मतलब ये है कि इन चुनाव नतीजों के राजनीतिक प्रभाव भी पड़ेंगे और अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य भी प्रभावित होगा.
वर्ष 2024 में दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 देशों में चुनाव होने वाले हैं.
– भारत
– अमेरिका
– रूस
– पाकिस्तान
– बांग्लादेश
– इंडोनेशिया
– मैक्सिको
– ब्राज़ील
भारत में भी चुनावी माहौल गर्म
ब्राजील में आम चुनाव तो नहीं है लेकिन राज्यों की सरकार चुनने के लिए वोट डाले जाएंगे. कुल मिलाकर दुनिया भर में 2 अरब वोटर नई सरकार बनाएंगे. वर्ष 2024 चुनावी साल है. बड़े-बड़े देशों में चुनाव होने हैं. जिसकी तैयारी अभी से इन देशों में दिखने लगी है. दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र संयुक्त राज्य अमेरिका है. अबकी बार डॉनल्ड ट्रंप आएंगे या फिर जो बाइडेन. या कोई तीसरा चेहरा बाज़ी मारेगा. इसपर अमेरिका समेत दुनिया भर के लोगों की नजर टिकी हुई है. दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्रिक देश भारत में है. वर्ष 2024 में भारत में भी चुनाव है. भारत में भी चुनावी माहौल गर्म होने लगा है.
50 से ज्यादा देशों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज
यानी इस साल दुनिया के सबसे पुराने लोकतांत्रिक देश अमेरिका और सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में भी चुनाव होने है. वही दूसरी तरफ कई एशियाई और अफ्रीकी देशों में भी आम चुनावों का शोर सुनाई देगा. दुनिया के 50 से ज्यादा देशों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज है…इन देशों की जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करके अपनी सरकार चुनेगी…अब मैं आपको बताता हूं कि किन बड़े देशों में कब चुनाव होने हैं.
– भारत में अप्रैल-मई में आम चुनाव के लिए वोट डाले जाने की उम्मीद है.
– भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में आज से 6 दिन बाद यानि 7 जनवरी को आम चुनाव होने है.
– ताइवान में 13 जनवरी को आम चुनाव होंगे.
– पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव है.
– ईरान की जनता 1 मार्च को अपनी नई सरकार के लिए वोट डालेगी.
– रूस में 17 मार्च को आम चुनाव होने हैं.
– अमेरिका में 5 नवंबर को चुनाव होने है.
– ब्रिटेन में मई में आम चुनाव होगे.
पाकिस्तान और इंडोनेशिया में चुनाव
इस साल दुनिया के दो बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश पाकिस्तान और इंडोनेशिया में चुनाव होंगे. पाकिस्तान में PPP, PMLN और PTI के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है. वहीं इंडोनेशिया में मौजूदा सरकार की वापसी की संभावना हैं. साल 2024 के मई में South Africa में चुनाव होंगे, South Africa के इस महाद्वीप में Algeria, Botswana, Chad, Comoros, Ghana, Mauritius, Namibia, Rwanda, Senegal, South Sudan, Tunisia,Togo समेत कई अफ्रीकी देशों में चुनाव का शोर सुनाई देगा.
यूरोपीय संघ के 27 देशों में चुनाव
यूरोप में 2024 में 10 से ज्यादा संसदीय और राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं, इनमें Finland, Belarus, Portugal, Ukraine, Slovakia, Lithuania, Iceland, Belgium, European Parliament, Croatia, Austria, Georgia, Moldova और Romania शामिल हैं. इस वर्ष यूरोपीय संघ के भी 27 देशों में चुनाव होने हैं। इनमें फ्रांस, जर्मनी और स्वीडन जैसे देश शामिल हैं. वर्ष 2024 में करीब करीब आधी दुनिया में चुनाव का शोर सुनाई देगा.
DNA : दुनिया का सवाल..अबकी बार किसकी सरकार. 2024 में दुनिया की राजनीति बदल जाएगी
पुतिन..बाइडेन, सुनक..कौन जीतेगा चुनाव ?#DNA #DNAWithSourabh #Elections2024 #LokSabhaElections2024 @saurabhraajjain pic.twitter.com/WAC6iTq2o6
— Zee News (@ZeeNews) January 1, 2024
.
[ad_2]
Source link