[ad_1]

पीएम नरेंद्र मोदी।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु-केरल और लक्षदीप के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी अपने दो दिनी दौरे के दौरान कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, मोदी आज तमिलनाडु के भारतीदासन विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
पीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी
पीएम मोदी ने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि अगले दो दिन मैं तमिलनाडु, लक्षदीप और केरल के दौरे पर रहुंगा। यहां मैं विभिन्न कार्यक्रम में शिरकत करूंगा। दौरे की शुरुआत तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से होगी। मैं यहां भारतीदासन विवि के दीक्षांत समारोह को संबोधित करुंगा। हवाईअड्डे की नई टर्मिनल बिल्डिंग के उद्घाटन के साथ-साथ अन्य विकास कार्यों का भी शुभारंभ करूंगा। इससे कई लोगों को फायदा होगा। पीएम ने ट्वीट में आगे कहा कि मैं लक्षदीप की जनता के बीच जाने के लिए उत्सुक हूं। मैं यहां 1150 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करूंगा इन, जिसमें बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना, सौर ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा सहित कई परियोजनाएं शामिल हैं।
Over the next two days, I will be attending various programmes in Tamil Nadu, Lakshadweep and Kerala. The programmes will begin from Tiruchirappalli in Tamil Nadu, where I will address the Convocation Ceremony of the Bharathidasan University. The new terminal building of the…
— Narendra Modi (@narendramodi) January 1, 2024
[ad_2]
Source link