[ad_1]
Dinesh Karthik on Shubman Gill : भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का दूसरा व अंतिम टेस्ट (India vs South Africa 2nd Test) केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम (NCG) में खेलेगी. ये मुकाबला 3 जनवरी बुधवार से खेला जाएगा. इसी बीच दिग्गज विकेटतकीपर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने शुभमन गिल को चेतावनी दी है कि अगर गिल अब नहीं चले तो उन्हें टीम इंडिया से अपनी जगह गंवानी पड़ सकती है.
पिछले 4 टेस्ट मैच में फ्लॉप
पंजाब से ताल्लुक रखने वाले शुभमन गिल (Shubman Gill) पिछले 4 टेस्ट मैचों में खराब प्रदर्शन से जूझ रहे हैं. उन्होंने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द ओवल मैदान पर खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC Final) में की दोनों पारियों में केवल 31 रन बनाए थे. फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के शुरुआती टेस्ट मैच में उनके बल्ले से केवल 6 रन निकले. इसके बाद दूसरे टेस्ट की पहली पारी में गिल ने 10 और दूसरी पारी में 29 रन जोड़े. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में भी गिल का बल्ला शांत है. पहले टेस्ट की शुरुआती पारी में गि ने 2 और दूसरी पारी में 37 गेंदों में सिर्फ 26 रन बनाए.
खतरे में पड़ सकती है जगह
सीरीज के पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पारी और 32 रनों से भारत को हराया. भारत की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही. शुभमन गिल को चेतावनी देते हुए 38 वर्षीय दिनेश कार्तिक ने कहा कि अगर अगले मैच में उन्होंने रन नहीं बनाए तो उनकी जगह खतरे में पड़ सकती है. कार्तिक ने क्रिकबज से कहा, ‘शुभमन गिल पर सबसे बड़ा सवाल है. लोगों ने उनसे जो उम्मीदें रखी हैं, वे उस पर खरा नहीं उतर पा रहे हैं. अगर आप 20 टेस्ट खेलने के बाद 30 के आसपास का स्कोर करते हो तो बेशक आप थोड़े भाग्यशाली हो लेकिन अगर अगले टेस्ट में रन नहीं बनाए तो उनकी जगह खतरे में पड़ सकती है.’
सरफराज खान का किा जिक्र
कार्तिक ने आगे कहा, ‘भारतीय टेस्ट टीम के मिडिल ऑर्डर में फिलहाल किसी खिलाड़ी का नाम है तो वो मुंबई के सरफराज खान हैं. इसमें कोई शक नहीं है कि वह जल्दी ही भारतीय टीम में जगह बनाएंगे. उनके अलावा अभी मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के लिए कोई नजर नहीं आता. रजत पाटीदार भी एक अच्छे खिलाड़ी हैं. मुझे लगता है कि उन पर भी सेलेक्टर्स की नजरें जा सकती हैं.’
[ad_2]
Source link