[ad_1]
India vs South Africa 2nd Test, Playing 11 : भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का दूसरा व अंतिम टेस्ट मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड (NCG) में खेलने उतरेगी. ये मैच 3 जनवरी बुधवार से शुरू होगा. दिग्गज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने इस मैच के लिए भारत की प्लेइंग-11 चुनी है. उन्होंने 2 बदलावों का सुझाव दिया.
पहले टेस्ट में मिली हार
भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में 0-1 से पीछे है. उसे सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए सीरीज के शुरुआती टेस्ट मैच में पारी और 32 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी थी. ये मुकाबला तीन दिन ही चल सका. अब दूसरा व अंतिम टेस्ट मैच 3 जनवरी से खेला जाना है. इसी बीच दिग्गज सुनील गावस्कर ने दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम में 2 बदलाव का सुझाव दिया.
गावस्कर ने सुझाए बदलाव
74 वर्षीय सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, ‘मेरी प्लेइंग-11 में ज्यादा बदलाव तो नहीं हैं. लेकिन अगर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) फिट होते हैं तो उन्हें रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) की जगह वापस आना चाहिए. मुझे लगता है कि अश्विन को पहले मैच में जडेजा की जगह इस्तेमाल किया गया था. मेरे अनुसार एक और बदलाव प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में हो सकता है. उनकी जगह मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) को शामिल किया जा सकता है.’
गावस्कर के अनुसार दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जासयवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार और मोहम्मद सिराज.
[ad_2]
Source link