Home Sports रोहित-विराट का फ्यूचर प्लान जल्द होगा साफ, चीफ सेलेक्टर करेंगे मुलाकात

रोहित-विराट का फ्यूचर प्लान जल्द होगा साफ, चीफ सेलेक्टर करेंगे मुलाकात

0
रोहित-विराट का फ्यूचर प्लान जल्द होगा साफ, चीफ सेलेक्टर करेंगे मुलाकात

[ad_1]

नई दिल्ली. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने वर्ल्ड कप में अपनी धांसू बैटिंग से सभी का दिल जीता. अब टीम इंडिया का फोकस टी20 वर्ल्ड कप पर है. लेकिन इन दोनों दिग्गजों ने 2022 से टी20 में वापसी नहीं की है. इतना ही नहीं, वर्ल्ड कप में कप्तानी को लेकर भी फैंस के जहन में कई सवाल अड़े हुए हैं. लेकिन अब इस मुद्दे पर फैंस को खुशखबरी मिल सकती है. खबर है कि चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर इस मुद्दे पर बात करने के लिए दूसरे टेस्ट के दौरान अफ्रीका पहुंच जाएंगे.

टी20 वर्ल्ड कप जून में होना है. इस मेगा इवेंट में हिस्सा लेने के लिए कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली इच्छा जाहिर की है. दो राष्ट्रीय चयनकर्ता शिवसुंदर दास और सलिल अंकोला अभी दक्षिण अफ्रीका में है जबकि दूसरे टेस्ट मैच के दौरान अगरकर भी यहां पहुंच जाएंगे. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पूरी संभावना है कि अगरकर और उनके साथी रोहित शर्मा और विराट कोहली से इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे. जिसके बाद उसी के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू हो रही टी20 सीरीज के लिए टीम का चयन किया जाएगा. अभी यह देखना होगा कि अगरकर और उनके साथी 11 जनवरी से मोहाली में होने वाली श्रृंखला के लिए रोहित और कोहली का चयन करते हैं या नहीं. या फिर आईपीएल के दौरान ही उनकी फॉर्म और फिटनेस पर नजर रखी जाएगी.

अफगानिस्तान सीरीज में रोहित-कोहली का शामिल होना मुश्किल

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने स्पष्ट कर दिया है कि वह टी20 विश्व कप का हिस्सा बनना पसंद करेंगे. हालांकि, भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से टेस्ट सीरीज खेलनी है. यह सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी अहम होगी. ऐसे में रोहित और कोहली का अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 रोहित और विराट के चुने जाने की संभावना कम है.

टीम इंडिया में बड़े बदलाव की आहट, मिलेगा नया कप्तान, सूर्यकुमार और हार्दिक पंड्या अनफिट

टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के पास महज तीन ही मुकाबले बचे हुए हैं. अफगानिस्तान और भारत के बीच 11 जनवरी से 17 जनवरी के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी. हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में सूर्या ने टी20 की कमान संभाली थी. लेकिन अब दोनों खिलाड़ी चोटिल हैं. ऐसे में भारत को नया कप्तान मिल सकता है.

Tags: Ajit Agarkar, Rohit sharma, Team india, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here