Home Sports T20 World Cup में खेलेंगे रोहित और विराट? IPL के पहले महीने में 30 प्लेयर्स की किस्मत का होगा फैसला

T20 World Cup में खेलेंगे रोहित और विराट? IPL के पहले महीने में 30 प्लेयर्स की किस्मत का होगा फैसला

0
T20 World Cup में खेलेंगे रोहित और विराट? IPL के पहले महीने में 30 प्लेयर्स की किस्मत का होगा फैसला

[ad_1]

Rohit Sharma and Virat Kohli in T20 World Cup- 2024 : भारतीय क्रिकेट के सूरमा रोहित शर्मा और विराट कोहली इसी साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं, ये सवाल बहुत से लोगों के मन में चल रहा है. ये बात सेलेक्टर्स के लिए भी परेशानी से कम नहीं है. दोनों ही खिलाड़ी काफी वक्त से इस फॉर्मेट में इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं. अब अपडेट है कि इन दोनों से चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर (Ajit Agarkar) बात कर सकते हैं.

रोहित और विराट तो चाहते हैं खेलना

अजित अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का चयन करते समय माथापच्ची करनी पड़ेगी. दरअसल, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) जून-2024 में होने वाले टी20 विश्व कप में खेलने के इच्छुक हैं. रोहित और कोहली, दोनों ही नवंबर 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल के बाद भारत की तरफ से सबसे छोटे फॉर्मेट में नहीं खेले हैं.

अगरकर कर सकते हैं बात

बीसीसीआई ने दो राष्ट्रीय चयनकर्ता शिवसुंदर दास और सलिल अंकोला अभी साउथ अफ्रीका में हैं जहां भारतीय टीम टेस्ट सीरीज खेल रही है. टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ही कप्तानी संभाल रहे हैं. केपटाउन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के दौरान अजित अगरकर भी यहां पहुंच जाएंगे. पूरी संभावना है कि अगरकर और उनके साथी इस दौरान मुख्य कोच राहुल द्रविड़ तथा टेस्ट और वनडे के कप्तान रोहित और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से बात करेंगे. उसी के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का चयन किया जाएगा.

30 खिलाड़ियों पर होंगी नजरें

वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लगभग 30 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखी जाएगी. अभी ये देखना होगा कि अगरकर और उनके साथी 11 जनवरी से मोहाली में होने वाली सीरीज के लिए रोहित और कोहली का चयन करते हैं या नहीं या फिर आईपीएल के दौरान ही उनकी फॉर्म और फिटनेस पर नजर रखी जाएगी. इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने स्पष्ट कर दिया है कि वह टी20 विश्व कप का हिस्सा बनना पसंद करेंगे.

इंग्लैंड और फिर अफगानिस्तान से टी20 सीरीज

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से टेस्ट सीरीज खेलनी है और ऐसे में रोहित और कोहली का अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुने जाने की संभावना नहीं है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या अभी फिट नहीं है. अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज से कुछ अनुमान नहीं लगाया जा सकता. कोई भी फैसला आईपीएल में पहले महीने के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.’ (PTI से इनपुट)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here