[ad_1]

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला तीन जनवरी से खेला जाएगा। दोनों टीमें केपटाउन के न्यूलैंड्स में आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम अब तक यहां एक भी मैच नहीं जीत सकी है। उसे छह में से चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दो मुकाबले ड्रॉ रहे है। टीम मौजूदा सीरीज में 0-1 से पीछे है। अगर वह इस मैच में जीत हासिल कर लेती है सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हो जाएगी, लेकिन उसकी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। केपटाउन में मैच के दौरान दो दिन बारिश की संभावना है।
भारत अब तक दक्षिण अफ्रीका में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत सका है। टीम एक बार सीरीज बराबरी पर खत्म कराने में कामयाब हुई है। केपटाउन में अब तक नहीं मिली जीत को देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है कि रोहित शर्मा की टीम के सामने कठिन चुनौती है। उसे यहां जीत हासिल करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। शीर्ष क्रम ने पहले टेस्ट में निराश किया था। दूसरे मुकाबले में उससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
[ad_2]
Source link