[ad_1]
नई दिल्ली. अपने घर पर आखिरी टेस्ट सीरीज में खेलने उतरे साउथ अफ्रीका के कप्तान विदाई मैच में कुछ खास नहीं कर पाए. भारत के खिलाफ खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मैच की दोनों पारी में बुरी तरह से नाकाम रहे डीन एल्गर. पहली पारी में मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के आगे मेजबान टीम महज 55 रन पर सिमट गई जबकि दूसरी पारी में 63 रन पर 3 विकेट गंवा दिए. भारत ने पहली पारी में 153 रन बनाकर 98 रन की बढ़त हासिल की थी.
साउथ अफ्रीका की टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ घर पर टेस्ट सीरीज में चले आ रहे जीत के सफर को जारी रखा है. दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले को जीतकर टीम ने 1-0 की अजेय बढ़त हासिल की थी. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम केपटाउन को जीतकर बराबरी का इरादा लेकर उतरी है. टीम से पास पहले दिन का खेल खत्म होने के वक्त 36 रन की बढ़त थी. मैच दूसरे दिन मेजबान टीम भारत के सामने लक्ष्य रखना चाहेगी जबकि रोहित शर्मा की टीम उनको ऐसा करने से रोकना चाहेगी.
आखिरी टेस्ट मैच में फ्लॉप एल्गर
भारत के खिलाफ खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ही डीन एल्गर ने अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी. सेंचुरियन टेस्ट में भारत के खिलाफ पहली पारी में 185 रन की बड़ी पारी खेल टीम के पारी की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. दूसरे मैच में कप्तानी कर रहे एल्गर पहली पारी में 4 रन बनाकर मोहम्मद सिराज के शिकार बने थे जबकि दूसरी पारी में 12 रन के स्कोर पर मुकेश कुमार ने विराट कोहली के हाथों कैच करवाया.
डीन एल्गर का टेस्ट करियर
साउथ अफ्रीका के दिग्गज बैटर डीन एल्गर 86 मैच खेलकर टेस्ट क्रिकेट को अलविदा करने जा रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2012 में टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले इस बैटर ने अब तक कुल 5347 रन बनाए हैं. इस फॉर्मेट में डीन एल्गर की सबसे बड़ी पारी 199 रन की रही जो बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने बनाया था. 37.92 की औसत से रन बनाने वाले एल्गर ने टेस्ट में 14 शतक और 23 अर्धशतक बनाया. उनके नाम इस फॉर्मेट में 15 विकेट भी हैं.
.
Tags: Dean Elgar, India vs South Africa
FIRST PUBLISHED : January 4, 2024, 06:01 IST
[ad_2]
Source link