Home Breaking News Rahul Gandhi: राहुल की मणिपुर-मुंबई यात्रा का नाम बदला; 110 जिले, 100 लोकसभा और 337 विधानसभा सीटें कवर होंगी

Rahul Gandhi: राहुल की मणिपुर-मुंबई यात्रा का नाम बदला; 110 जिले, 100 लोकसभा और 337 विधानसभा सीटें कवर होंगी

0
Rahul Gandhi: राहुल की मणिपुर-मुंबई यात्रा का नाम बदला; 110 जिले, 100 लोकसभा और 337 विधानसभा सीटें कवर होंगी

[ad_1]

Congress renames Rahul Gandhi-led yatra as Bharat Jodo Nyay Yatra Latest News Update

Rahul Gandhi
– फोटो : Social Media

विस्तार


कांग्रेस ने 14 जनवरी से शुरू होने वाली राहुल गांधी के नेतृत्व वाली मणिपुर से मुंबई तक की यात्रा का नाम बदल दिया है। अब इसे ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के नाम से जाना जाएगा। यात्रा अरुणाचल प्रदेश समेत 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुइ बैठक में यह फैसला किया गया। इसमें पार्टी महासचिव, राज्य प्रभारी, राज्य इकाई प्रमुख और कांग्रेस विधायक दल के नेता मौजूद थे। बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसकी घोषणा की। पहले यात्रा का नाम ‘भारत न्याय यात्रा’ था।

जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस सभी भारतीय ब्लॉक नेताओं को इस यात्रा में भाग लेने के लिए आमंत्रित करती है। इसके लिए निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 6,713 किलोमीटर से अधिक की यात्रा बसों और पैदल तय की जाएगी। इसमें 110 जिले, लगभग 100 लोकसभा सीटें और 337 विधानसभा क्षेत्र शामिल होंगे। उन्होंने दावा किया कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ राजनीति के लिए उतनी ही परिवर्तनकारी साबित होगी, जितनी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा हुई थी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here