Home Breaking News दीपिका पादुकोण ही बॉलीवुड की असली ‘फाइटर’, ऋतिक से पहले इन सितारों के साथ किए जबर्दस्त धमाल

दीपिका पादुकोण ही बॉलीवुड की असली ‘फाइटर’, ऋतिक से पहले इन सितारों के साथ किए जबर्दस्त धमाल

0
दीपिका पादुकोण ही बॉलीवुड की असली ‘फाइटर’, ऋतिक से पहले इन सितारों के साथ किए जबर्दस्त धमाल

[ad_1]

निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ में पहली बार अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म में ऋतिक और दीपिका वायुसेना के पायलट की भूमिका निभा रहे हैं। ‘पठान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म निर्देशित कर चुके सिद्धार्थ आनंद की इस ताजा फिल्म को लेकर ऋतिक और दीपिका के प्रशंसकों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। फिल्म के टीजर और गानों में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली है। लेकिन, दीपिका की तारीफ इस बात के लिए भी होती है कि वह किसी एक सितारे के साथ ही कमाल नहीं करती हैं, उनके धमाल दर्शकों ने और सितारों के साथ भी खूब देखे हैं। आइए जानते हैं दीपिका पादुकोण इन हिट जोड़ियों के बारे में।




शाहरुख खान x दीपिका पादुकोण 

हिंदी सिनेमा में दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से डेब्यू किया। दीपिका पादुकोण के करियर की ये पहली ही फिल्म न सिर्फ सफल रही, बल्कि फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया। दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की अधिकतर हिट फिल्में शाहरुख खान के साथ ही हैं और सभी फिल्में सफल रही हैं। ये फिल्में हैं, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘हैप्पी न्यू  ईयर’, ‘पठान’ और ‘जवान’।  इस फिल्मों में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया। फिल्म ‘जवान’ में भले ही उनकी भूमिका छोटी थी, लेकिन इस फिल्म की मूल कड़ी दीपिका पादुकोण का किरदार रहा। 

Janhvi kapoor: खुशी कपूर का नाम वेदांग रैना के साथ जोड़ना चाहती हैं जान्हवी कपूर, बोलीं- वे बहुत प्यारे हैं


रणबीर कपूर x दीपिका पादुकोण

अभिनेता शाहरुख की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के बाद दीपिका पादुकोण के अभिनय का पड़ाव अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म ‘बचना ऐ हसीनो’ रहा। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के अलावा बिपाशा बासु और मिनिषा लांबा भी थी। बावजूद इसके दीपिका पादुकोण के किरदार को काफी नोटिस किया गया। इस फिल्म के बाद दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की हिट जोड़ी आयन मुखर्जी की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में नजर आई। नैना तलवार की भूमिका में दीपिका पादुकोण के किरदार को खूब पसंद किया। इस फिल्म के बाद दोनों ‘इम्तियाज अली की फिल्म ‘तमाशा’ में नजर आए। इन फिल्मों के दौरान ही रणबीर और दीपिका करीब आए और जब तक दोनों के बीच कैटरीना कैफ नहीं आ गईं, ये जोड़ी ऑफ स्क्रीन भी खूब हिट रही।    

Prabhas: कल्कि और श्रीराम के बाद भगवान शिव का रूप धरेंगे प्रभास, जानें बाहुबली की आने वाली फिल्मों के बारे में


अक्षय कुमार x दीपिका पादुकोण

अभिनेता अक्षय कुमार के साथ दीपिका पादुकोण ने पहली बार फिल्म ‘चांदनी चौक टू चाइना’ में काम किया। लेकिन, निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही। इस फिल्म के बाद अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण की जोड़ी निर्देशक साजिद खान की फिल्म ‘हाउसफुल’ में नजर आई। यह फिल्म भी सफल रही और फिल्म में अक्षय और दीपिका की कमेस्ट्री भी जमती नजर आई। हालांकि, इस फिल्म के बाद दीपिका पादुकोण ने फिल्म ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की अगली फिल्मों में काम करने से मना कर दिया। दीपिका के इन्कार को लेकर तमाम तरह की बातें सामने आईं लेकिन दीपिका ने कभी खुद इस पर चर्चा नहीं की।

Bollywood: शराब-सिगरेट से कोसों दूर रहते हैं ये बॉलीवुड सितारे, लोगों को भी नशे से दूर रहने की देते हैं सलाह


सैफ अली खान x दीपिका पादुकोण

निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म ‘लव आजकल’ में पहली बार दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान एक साथ नजर आए और दोनों की इस फिल्म में जोड़ी हिट रही। इस फिल्म का निर्माण सैफ अली खान ने खुद निर्माता दिनेश विजन के साथ मिलकर किया था। इस फिल्म के बाद सैफ और दीपिका की जोड़ी प्रकाश झा की फिल्म ‘आरक्षण’ में नजर आई। यह फिल्म व्यवसयिक रूप से सफल नहीं रही, लेकिन इस फिल्म के बाद दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान ने होमी अदजानिया की फिल्म ‘कॉकटेल’ में अपनी सफलता को फिर से दोहराया। इस फिल्म में दीपिका और सैफ की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

Bollywood: अभिनय में ही नहीं प्लेन उड़ाने में भी माहिर हैं ये सितारे, लिस्ट में कई कलाकारों के नाम शामिल


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here