Home Breaking News OMG!: ‘रेस 3’ बनाने वाले रमेश तौरानी को समझ ही नहीं आई ‘अंधाधुन’, ‘मेरी क्रिसमस’ के लिए छूटते ही कर दी हां

OMG!: ‘रेस 3’ बनाने वाले रमेश तौरानी को समझ ही नहीं आई ‘अंधाधुन’, ‘मेरी क्रिसमस’ के लिए छूटते ही कर दी हां

0
OMG!: ‘रेस 3’ बनाने वाले रमेश तौरानी को समझ ही नहीं आई ‘अंधाधुन’, ‘मेरी क्रिसमस’ के लिए छूटते ही कर दी हां

[ad_1]

हिंदी फिल्म जगत में टिप्स म्यूजिक कंपनी का बड़ा नाम रहा है। नए जमाने के शो मैन सुभाष घई की फिल्म ‘ताल’ के म्यूजिक राइट्स कंपनी ने छह करोड़ रुपये में खरीद कर बीती सदी का सबसे बड़ा धमाका किया था। कंपनी साथ-साथ फिल्में भी बनाती रही और बीते साल जब टी सीरीज की फिल्म ‘एनिमल’ की रिलीज को देखते हुए कंपनी ने अपनी फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ जनवरी तक खिसकाई, तभी इस बात का इलहाम होना शुरू हो गया था कि देर आयद, दुरुस्त आयद, वाली बात सिर्फ मुहावरे तक ही सीमित नहीं है।




टिप्स म्यूजिक कंपनी रमेश तौरानी और उनके भाई कुमार तौरानी की साझेदारी में खुली कंपनी है, जो अब बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की लिस्टेड कंपनी बन चुकी है। इस कंपनी की बनाई फिल्मों का किसी जमाने में दर्शक बेसब्री से इंतजार किया करते थे। ममता कुलकर्णी की फिल्म ‘बेकाबू’ से साल 1996 में शुरू हुआ ये सिलसिला अब ‘रेस 3’, ‘भूत पुलिस’ और ‘गैसलाइट’ जैसी फिल्मों तक आ पहुंचा है। टिप्स की नई फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ है लेकिन अगर रमेश तौरानी को फिल्म ‘अंधाधुन’ का सार समझ आया होता तो उनका विस्तार अब तक न जाने कहां से कहां तक हो गया होता।




निर्माता रमेश तौरानी ने इस मौके पर बताया, ‘श्रीराम राघवन की फिल्म ‘अंधाधुन’ पहले मैं प्रोड्यूस करने वाला था। लेकिन, जब उन्होंने मुझे फिल्म की कहानी 15 मिनट सुनाई तो मुझे कहानी समझ में ही नहीं आई। श्रीराम राघवन 15 मिनट से ज्यादा किसी को अपनी कहानी सुनाते नहीं है। मुझे कहानी समझ में नहीं आई और मैंने फिल्म प्रोड्यूस नहीं की। लेकिन, जब फिल्म हिट हुई और अगली बार ‘मेरी क्रिसमस’ को लेकर श्रीराम राघवन मेरे पास आए तो मैने तुरंत हां कर दी।’

Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी ने जताई अयोध्या में राम मंदिर जाने की इच्छा, बोले- ‘परिवार के साथ जाऊंगा’


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here