Home Breaking News Delhi AIIMS Fire: दिल्ली एम्स में लगी आग, सात दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, कोई हताहत नहीं

Delhi AIIMS Fire: दिल्ली एम्स में लगी आग, सात दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, कोई हताहत नहीं

0
Delhi AIIMS Fire: दिल्ली एम्स में लगी आग, सात दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, कोई हताहत नहीं

[ad_1]

Fire breaks out at AIIMS-Delhi Seven fire Tender brought it under control

फाइल फोटो

विस्तार


देश की राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(AIIMS) में गुरुवार सुबह आग लग गई। गनीमत यह रही कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने की वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सुबह 5.59 बजे एक कॉल आई। सात दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। सुबह छह बजकर 20 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, आग अस्पताल की दूसरी मंजिल पर शिक्षण ब्लॉक में निदेशक कार्यालय के अंदर लगी थी।

डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि कुछ फाइलें, कार्यालय रिकॉर्ड, एक रेफ्रिजरेटर और कार्यालय फर्नीचर आग में जल गए।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here