Home Sports IND vs SA: केपटाउन टेस्ट के दूसरे दिन पिच पर क्यों चलने लगे हथौड़े, बड़ी वजह का हुआ खुलासा

IND vs SA: केपटाउन टेस्ट के दूसरे दिन पिच पर क्यों चलने लगे हथौड़े, बड़ी वजह का हुआ खुलासा

0
IND vs SA: केपटाउन टेस्ट के दूसरे दिन पिच पर क्यों चलने लगे हथौड़े, बड़ी वजह का हुआ खुलासा

[ad_1]

IND vs SA 2nd Test, Day 2: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. केपटाउन टेस्ट के दूसरे दिन अचानक न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड की पिच पर हथौड़े चलने लगे. ये घटना साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी के दौरान 19वें ओवर की है. 19वें ओवर में भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार गेंदबाजी के लिए आए. साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी के दौरान 19वें ओवर की दो गेंद फेंकते ही बॉलर्स के लैंडिंग एरिया में पिच में एक जगह गड्ढा हो गया. 

केपटाउन टेस्ट के दूसरे दिन पिच पर क्यों चलने लगे हथौड़े?

19वें ओवर में दो गेंद फेंकने के बाद बॉलर्स के लैंडिंग एरिया में जब गड्ढा हुआ तो तुरंत ग्राउंड्समैन एक्शन में आ गए. ऐसा लगा जैसे मुकेश कुमार ने अपना बायां पैर नीचे किया और वहां पिच में एक गड्ढा हो गया. ग्राउंड्समैन ने इसके बाद पिच पर मौजूद गड्ढे को भरा और हथौड़ा मारने लगे. इस दौरान भारतीय टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी ग्राउंड्समैन की मदद करते नजर आए. बता दें कि मोहम्मद सिराज ने केपटाउन टेस्ट के पहले ही दिन बुधवार को छह विकेट झटककर टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जिससे भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 55 रन पर समेट दिया.  

केपटाउन में छाए भारतीय बॉलर्स 

मोहम्मद सिराज ने लगातार नौ ओवर के अपने पहले स्पैल में 15 रन देकर छह विकेट झटककर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. फिर भारत ने चार विकेट पर 153 रन बनाकर 98 रन की बढ़त हासिल की, लेकिन एक भी रन जोड़े बिना 11 गेंद में छह विकेट गंवा दिए. भारत के छह बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके और जो खिलाड़ी नाबाद रहा, उसका भी खाता नहीं खुला. लुंगी एनगिडी (30 रन देकर तीन विकेट) और कैगिसो रबाडा (38 रन देकर तीन विकेट) ने अंत के छह में से पांच विकेट झटके जिससे उन्होंने बढ़त 100 से कम रहने दी और मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल की क्योंकि शुरुआती दिन इस पिच पर 23 विकेट गिरे. खबर लिखे जाने तक दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में 127 रन पर 7 विकेट गंवा दिए हैं. दूसरी पारी में भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट हॉल लिया है.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here