[ad_1]
सच्चिदानंद/पटना. बिहार की धरती ने कई क्रिकेट खिलाड़ियों को जन्म दिया लेकिन संसाधन की कमी और बिहार क्रिकेट संघ की अंदुरनी राजनीति ने कई युवा खिलाड़ियों को दूसरे राज्यों से खेलने पर मजबूर किया. चाहें वो महेंद्र सिंह धोनी हो या फिर ईशान किशन हर खिलाड़ी ने बेहतर मौकों के लिए पड़ोसी राज्यों का रुख किया और अंतर्राष्ट्रीय मुकाम हासिल किया. आज की नई पीढ़ी भी बेहतर क्रिकेट के लिए पलायन का रास्ता चुनती है.
हालांकि पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में चल रहे रणजी मुकाबले को देख एक बार फिर से बिहार के युवा खिलाड़ियों के बीच उम्मीद जागी है. लेकिन इतिहास से लेकर वर्तमान यही गवाही दे रही है कि राजनीति ने बिहार क्रिकेट संघ को बर्बाद कर दिया. नतीजन आईपीएल 2024 में चुने गए छह बिहारी खिलाड़ियों ने दूसरे राज्य की टीम से घरेलू क्रिकेट खेला है.
पटना के ईशान किशन
आईपीएल 2024 में बिहार के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं पटना के ईशान किशन. जब बीसीसीआई से विवाद के कारण बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की मान्यता रद्द कर दी गई थी, तब ईशान ने बिहार की बजाय झारखंड के लिए खेलना शुरू किया. साल 2015 में ईशान किशन ने रणजी ट्रॉफी से अपने घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम के कप्तान बने.
गोपालगंज के मुकेश कुमार
भारतीय टीम के सदस्य और आइपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल के खिलाड़ी मुकेश कुमार मध्यम गति के गेंदबाज हैं. 2010 में, उन्होंने बीसीसीआई द्वारा आयोजित एसोसिएट और एफिलिएट टूर्नामेंट में बिहार अंडर-19 का प्रतिनिधित्व किया. लेकिन फिर कोलकाता चले गए. कोलकाता के एक क्रिकेट क्लब को ज्वॉइन कर लिया और क्रिकेट खेलने लगे. अपना सारा क्रिकेट इन्होंने बंगाल में ही खेला. 2015 में बंगाल की रणजी ट्रॉफी टीम में जगह मिली.
गोपालगंज के साकिब हुसैन
गोपालगंज जिला के साकिब हुसैन को केकेआर ने बेस प्राइस 20 लाख में खरीद लिया. साकिब केकेआर में तेज गेंदबाज की भूमिका निभाते नजर आएंगे. साकिब दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और लोअर ऑर्डर में बैटिंग का भी माद्दा रखते हैं. इन्होंने बिहार से ही घरेलू क्रिकेट खेला.
समस्तीपुर के अनुकूल राय
भारतीय अंडर-19 टीम की ओर से सबसे अधिक विकेट लेकर चर्चा में आएं. केकेआर की तरफ से खेलते नजर आएंगे. अनुकूल राय ऑलराउंडर हैं.बेहतर क्रिकेट की तलाश में झारखंड चले गए और वहीं से रणजी भी खेला.
ये हैं बिहार रणजी टीम के 15 खिलाड़ी, कप्तान आशुतोष अमन हर मैच में लेते हैं 6 विकेट
रोहतास के आकाशदीप
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा हैं. साथ ही अब भारतीय टीम के सदस्य भी है. नई और पुरानी गेंद से स्विंग करने में माहिर हैं. बिहार में क्रिकेट का कोई बेहतर भविष्य नहीं होने की वजह से उन्होंने बंगाल का रुख किया. पश्चिम बंगाल की ओर से आकाशदीप ने कई मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं.
27 साल बाद पटना में क्रिकेट का बड़ा मुकाबला, रहाणे की मुंबई टीम को टक्कर देगी बिहार
दरभंगा के सुशांत मिश्रा
गुजरात टाइटंस ने 2.20 करोड़ में खरीदा. बाएं हाथ का तेज गेंदबाज सुशांत झारखंड क्रिकेट टीम में शामिल है. उसका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था. बचपन से ही झारखंड में रहें और वहीं से घरेलू क्रिकेट भी खेला.
.
Tags: Bihar News, Cricket news, Local18, PATNA NEWS, Ranji Trophy
FIRST PUBLISHED : January 5, 2024, 07:44 IST
[ad_2]
Source link