[ad_1]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
– फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में विशेष भोजन की व्यवस्था की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री की इच्छा के चलते राजस्थानी विशेष व्यंजन बनवाए गए हैं। प्रधानमंत्री के लिए राजस्थान का प्रसिद्ध दालबाटी चूरमा, जिसमें बाजरे का चूरमा विशेष रूप से बनवाया गया है।
सूत्र ने बताया कि प्रधानमंत्री की इच्छा के अनुसार ही रात्रि भोज की व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री को रात्रि भोज में कैर सांगरी की सब्जी राजस्थान का प्रसिद्ध गट्टा की सब्जी और राजस्थानी कढ़ी परोसी जाने की तैयारी की गई है। प्रधानमंत्री के लिए बाजरे का रोटला और बेजड़ की रोटी भी बनवाई गई है। प्रधानमंत्री रात्रि भोज भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में ही करेंगे। उसके बाद 9:15 पर राज भवन के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां रात को विश्राम करेंगे।
मोदी पांच और छह की रात जयपुर में ही रुकेंगे। सात जनवरी रविवार को सुबह अपना उद्घोषण करने के बाद जयपुर से विदा लेंगे। इन दो दिनों में प्रधानमंत्री के साथ ग्रह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, NSA प्रमुख अजित डोभाल सहित कई प्रमुख हस्तियों का जयपुर रहने का कार्यक्रम है।
[ad_2]
Source link