Home World New Zealand: न्यूजीलैंड की सबसे कम उम्र की नेता ने दिया जबरदस्त भाषण, लोगों हो गए कायल; जानें ऐसा क्या कहा?

New Zealand: न्यूजीलैंड की सबसे कम उम्र की नेता ने दिया जबरदस्त भाषण, लोगों हो गए कायल; जानें ऐसा क्या कहा?

0
New Zealand: न्यूजीलैंड की सबसे कम उम्र की नेता ने दिया जबरदस्त भाषण, लोगों हो गए कायल; जानें ऐसा क्या कहा?

[ad_1]

New Zealand : सोशल मीडिया पर एक महिला राजनेता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर खूब बातें भी हो रहीं हैं. दरअसल, यह वीडियो 170 साल में न्यूजीलैंड की सबसे कम उम्र की सांसद हाना-राविती माईपी-क्लार्क का है. बता दें, वायरल वीडियो दिसंबर 2023 का है. अपने जोरदार भाषण में, 21 वर्षीय सांसद अपने मतदाताओं से एक वादा करते हुए दिख रही है, जिसमें वह कह रही है कि मैं आपके लिए मर भी सकती हूं लेकिन मैं आपके लिए ही जिंदा रहना चाहती हूं.

 

स्पीच में क्या कहा

क्लार्क ने अपने जबरदस्त स्पीच में कहा, ‘संसद में आने से पहले मुझे कुछ सलाह दी गई थी, कि मैं किसी भी बात को व्यक्तिगत रूप से न लूं, मैं इस सदन में कही गई हर बात को व्यक्तिगत रूप से लेने के अलावा कुछ नहीं कर सकती.

 

पॉलिनीशियाई भाषा

द गार्जियन ने कहा कि वह खुद को राजनेता के रूप में नहीं, बल्कि माओरी भाषा के संरक्षक के रूप में देखती हैं और उनका मानना ​​है कि माओरी की नई पीढ़ी की आवाज को सुनने की जरूरत है. बता दें कि माओरी भाषा न्यूज़ीलैण्ड में बोली जाने वाली एक पॉलिनीशियाई भाषा है.

 

कौन हैं हाना?

हाना न्‍यूजीलैंड के मूल निवासियों में शामिल माओरी जाति से हैं. हाना न्‍यूजीलैंड के एओटेरोवा से चुनी गई हैं. हाना बीते साल अक्टूबर में ही सांसद बनी थीं. उन्‍होंने एक अन्य महिला नेता नानाइया महूता को हराकर चुनाव जीता था. नानाइया इस सीट पर 2008 जीतते आ रहे थे. नानाइया साल 1996 से सांसद थीं. 1853 के बाद पहली बार हाना देश की सबसे युवा सांसद बनी हैं. हाना न्‍यूजीलैंड के मूल निवासियों के अधिकारों के लिए लड़ती रही हैं. लड़ रही हैं. हाना के पिता तैतिमू मैपी माओरी समुदाय से ताल्‍लुक रखते हैं और वह नगा तमातोआ ग्रुप से जुड़े हैं

 

पहले माओरी मंत्री 

21 वर्षीया क्लार्क ऑकलैंड और हैमिल्टन के बीच एक छोटे से शहर हंटली से है, जहां वह एक माओरी सामुदायिक उद्यान चलाती है. जो स्थानीय बच्चों को बागवानी से लेकर मरामाताका (माओरी चंद्र कैलेंडर के अनुसार रोपण) के बारे में शिक्षित करता है. न्यूज़ीलैंड में इनके परिवार के लिए 21 साल में राजनीति में आना कोई नई बात नहीं है. इनके परदादा वायरमु कटेने (Wiremu Katene ) 1872 में क्राउन के पहले माओरी मंत्री थे.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here