Home Breaking News विशेष बातचीत: जेपी नड्डा का बड़ा बयान- मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं, मुझ पर इससे बड़ी जिम्मेदारी

विशेष बातचीत: जेपी नड्डा का बड़ा बयान- मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं, मुझ पर इससे बड़ी जिम्मेदारी

0
विशेष बातचीत: जेपी नड्डा का बड़ा बयान-  मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं, मुझ पर इससे बड़ी जिम्मेदारी

[ad_1]

JP Nadda said in special conversation I will not contest Lok Sabha elections

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने इस बात से इन्कार किया है कि वह लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे है। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव नहीं लड़ रहा, मुझ पर इससे भी बड़ी जिम्मेदारी है। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में चुनाव लड़वा रहा हूं, यह क्या कम है? मैं कार्यकर्ता पहले हूं, पार्टी अध्यक्ष बाद में। पार्टी की चुनाव समिति निर्णय मेरे लिए सर्वोपरि है।

नड्डा ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि चुनाव आते रहेंगे, जाते रहेंगे, हम जीतते भी रहेंगे लेकिन मानवता की सेवा का जो यश हमारे कार्यकर्ताओं के हिस्से आया, वह मेरे लिए सबसे बड़ा कार्य था। यही मेरी उपलब्धि है। तीन राज्यों में भाजपा की जीत की वजह थे- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का हमारा ट्रैक रिकॉर्ड, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यशस्वी नेतृत्व, जनता का समर्थन और कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा। इस सबके ऊपर-मोदी की गारंटी ने कांग्रेस के सारे अरमानों पर पानी फेर दिया। 

नड्डा ने कहा कि ये चुनाव इस मायने से और अधिक महत्वपूर्ण थे क्योंकि विपक्ष का प्रोपेगैंडा बेनकाब हो गया। ओबीसी गणना, तथाकथित भारत जोड़ो यात्रा, जाति की राजनीति, बेरोजगारी जैसे मुद्दों का धराशायी होना जरूरी था। मुख्यमंत्रियों के चयन को लेकर पूछे एक सवाल के जवाब में उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि पहले तो हमने ये भी जमाना देखा है कि पत्रकार लोग ही तय कर देते थे कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा, कौन मंत्री बनेगा। अब कम से कम पत्रकारों का सिरदर्द कम होगा। नड्डा ने कहा कि हमारे यहां मशाल को आगे बढ़ाने की परंपरा है। हम भविष्य की ओर देखते हैं। भाजपा पार्लियामेंट्री पार्टी बोर्ड से निकर विधायक दल की बैठक में मंथन होता है और सर्वसम्मति से सभी मामले तय होते हैं।

शिअद ने खुद तोड़ा गठबंधन, पंजाब में अपने दम पर लड़ेंगे 

राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विजय के बाद लोकसभा चुनाव के लिए ताकत झोंक चुकी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कहना है कि यह चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। मोदी गारंटी भाजपा की सबसे बड़ी लाइन है। आपदा में मदद न करने के हिमाचल सरकार के आरोपों को जहां वह सबसे बड़ा झूठ बताते हैं।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरा इंटरव्यू…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here