Home Sports अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 टीम का ऐलान, कप्तान रोहित शर्मा की वापसी

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 टीम का ऐलान, कप्तान रोहित शर्मा की वापसी

0
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 टीम का ऐलान, कप्तान रोहित शर्मा की वापसी

[ad_1]

नई दिल्ली. अफगानिस्तान के खिलाफ अगले हफ्ते से खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. पिछले दो दिनों से इसको लेकर काफी चर्चा थी कि चयनकर्ता टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को मौका देंगे या नहीं. टीम चयन में इन दोनों के नाम पर चर्चा हुई और जो टीम सामने आई है उसमें दोनों ही दिग्गजों का नाम है. इससे चयनकर्ताओं ने साफ कर दिया है कि रोहित और विराट टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा होंगे.

भारत और अफगानिस्तान के बीच अगले हफ्ते की 11 तारीख से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. रविवार 7 जनवरी को इस सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने टीम की घोषणा की. टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या आईसीसी वनडे विश्व कप के दौरान चोटिल हो गए थे और अब तक उससे उबर नहीं पाए हैं. वहीं सूर्यकुमार यादव साउथ अफ्रीका के दौरे पर चोटिल होने की वजह से चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे.

भारत के लिए अहम से सीरीज
आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन इसी साल जून में होना है. उससे पहले भारतीय टीम के लिए यह आखिरी टी20 सीरीज होने वाली है. इसके बाद चयनकर्ताओं के सामने टीम चयन के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों द्वारा किया गया प्रदर्शन ही पैमाना होने वाला है. कई युवा अपने खेल से चयनकर्ताओं को प्रभावित करके टी20 विश्व कप टीम के लिए दावेदारी पेश करते नजर आएंगे.



रोहित और विराट 14 महीने से बाहर
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने लंब समय से भारत की तरफ से कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. साल 2022 के आईसीसी टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ ये दोनों अनुभवी खिलाड़ी खेलने उतरे थे. 14 महीने का अंतराल हो चुका है और चयनकर्ताओं ने उनको टी20 टीम में जगह नहीं दी. युवाओं को मौका देने और सीनियर को आराम दिए जाने के लिए ऐसा किया जा सकता है.

भारत-अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल
भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को मोहाली में खेलने उतरेगी. दूसरा मुकाबला इंदौर में खेला जाना है जबकि इस सीरीज का आखिरी टी20 मैच 17 जनवरी को बेंगलुरू में होगा. भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक सिर्फ 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इनमें से टीम इंडिया ने 4 मैच अपने नाम किया है जबकि एक मुकाबला खेला नहीं जा सका था.

पहला टी20: 11 जनवरी, मोहाली
दूसरा टी20: 14 जनवरी, इंदौर
तीसरा टी20: 17 जनवरी, बेंगलुरु

Tags: Hardik Pandya, India vs Afghanistan, Rohit sharma, Suryakumar Yadav, Virat Kohli



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here