Home Sports 14 महीने बाद 2 खूंखार बैटर की टीम इंडिया में वापसी, टी20 सीरीज में सलेक्शन

14 महीने बाद 2 खूंखार बैटर की टीम इंडिया में वापसी, टी20 सीरीज में सलेक्शन

0
14 महीने बाद 2 खूंखार बैटर की टीम इंडिया में वापसी, टी20 सीरीज में सलेक्शन

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले अपनी तैयारी को पुख्ता करना चाहती है. अफगानिस्तान के खिलाफ घर पर भारत को 3 मैचों की टी20 सीरीज में खेलना है. यह सीरीज टीम इंडिया के लिए इस साल होने वाले विश्व कप से पहले आखिरी टी20 इंटरनेशनल सीरीज होने वाली है. चयनकर्ताओं ने अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के टी20 टीम की घोषणा कर दी है. इस टीम में 14 महीने से बाहर बैठे टीम इंडिया के दो खूंखार बैटर को मौका दिया गया है.

भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज पर सबकी नजरें रहेंगी. अगले हफ्ते से दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मुकाबला खेला जाना है. इस सीरीज के लिए रविवार 7 जनवरी को चयनकर्ताओं ने टीम की घोषणा की. इस टीम में लंबे समय से बाहर बैठे भारत के अनुभवी कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई है. पूर्व कप्तान विराट कोहली को भी चयनकर्ताओं ने टीम में जगह दी है.

2 खूंखार बैटर की 14 महीने बाद वापसी
भारतीय टीम के सुपर स्टार कप्तान रोहित शर्मा और धुरंधर बैटर विराट कोहली की टी20 इंटरनेशनल टीम में 14 महीने के बाद वापसी हुई है. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने भारत की तरफ से पिछले 14 महीने से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया में खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलने उतरे थे.

10 नवंबर 2022 को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेले थे. टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों इस मुकाबले में 10 विकेट की करारी हार से टूर्नामेंट से विदा होना पड़ा था. तब से अब तक ना रोहित शर्मा और ना ही विराट कोहली भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में खेलने उतरे. अब आगामी टी20 विश्व कप से पहले इन दोनों को टीम में वापस लाना चयनकर्ताओं के इरादे को साफ करता है. यह दोनों ही धुरंधर खिलाड़ी आईसीसी टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे.

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टी20 टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार

Tags: Icc T20 world cup, India vs Afghanistan, Rohit sharma, T20 World Cup, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here