Home Sports भारत के पास इतिहास रचने का मौका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर पर होगा कमाल

भारत के पास इतिहास रचने का मौका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर पर होगा कमाल

0
भारत के पास इतिहास रचने का मौका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर पर होगा कमाल

[ad_1]

नवी मुंबई. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला टीम के पास इतिहास रचने का मौका है. टीम इंडिया लंबे और मिश्रित सफलता वाले घरेलू सत्र का अंत मंगलवार को तीसरे और अंतिम मुकाबले में जीत के साथ करना चाहेगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर पर पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित करना चाहेगी. पहला मुकाबला भारत ने जीता था जबकि ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा मैच जीतकर बराबरी हासिल की थी.

तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबर चल रही है और हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम के पास गत विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर 2024 टी20 अंतरराष्ट्रीय विश्व कप के साल की शुरुआत इस प्रारूप में जीत के साथ करने का मौका है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच द्विपक्षीय टी20 श्रृंखलाओं में से केवल एक में जीत दर्ज की है जबकि चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है. भारत ने एकमात्र श्रृंखला 2015-16 में ऑस्ट्रेलिया में जीती थी और इस टीम के खिलाफ उसकी उपलब्धियों में यह शीर्ष पर है.

भारत ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को रिकॉर्ड नौ विकेट से हराया था लेकिन दूसरे मैच में मेजबान टीम को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा. भारत के लिए हरमनप्रीत की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है. भारतीय कप्तान सभी प्रारूपों में पिछले 10 मैच में अर्धशतक जड़ने के नाकाम रही है. वह पिछली 11 पारियों में सात बार दोहरे अंक में पहुंचने में नाकाम रही हैं.

दूसरे मैच में ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन भारत को जीत दिलाने में नाकाम रहीं. उन्होंने 27 गेंद में 31 रन बनाकर भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया और फिर ऑस्ट्रेलिया की पारी के शुरुआती दो विकेट भी चटकाए लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी थी.

india women national cricket team, haramanpreet kaur, jemimah rodrigues, shafali verma, deepti sharma, Indian Womens Team, India vs England, England Womens Cricket Team, India vs England T20 Series, Smriti Mandhana, Cricket News In Hindi, Cricket News, india vs england t20, india vs england womens t20, Ind w vs eng w, ind w vs eng w t20, ind w vs eng w t20 live score, ind w vs eng w t20 score, india women vs england women, india women vs england women 2nd t20, india women vs england women 2nd t20 match, ind w vs eng w t20 scorecard, Cricket News in Hindi, Latest Cricket News, renuka singh thakur, all rounder deepti sharma, भारतीय महिला टीम, भारत बनाम इंग्लैंड, इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम, भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज, स्मृति मंधाना

(BCCI/X)

गेंदबाजों पर होगा दारोमदार

शुरुआती दो टी20 मुकाबलों की पिच पर बल्लेबाजों को स्वच्छंद होकर खेलने का मौका नहीं मिला है विशेषकर पहली पारी में जिससे गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला. रविवार को दूसरे टी20 में मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहीं ऑस्ट्रेलिया की किम गार्थ ने कहा, ‘‘यह बल्ले और गेंद के बीच वास्तव में अच्छा मुकाबला रहा है, इसमें बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए कुछ ना कुछ है.’’

दीप्ति को भी दूसरे मैच की पिच बल्लेबाजी के लिए चुनौतीपूर्ण लगी. उन्होंने कहा, ‘‘यह बल्लेबाजी के लिए आसान विकेट नहीं था. गेंद टर्न के साथ-साथ (पिच पर टप्पा खाने के बाद) धीमी रह रही थी. मुझे लगता है कि हमने लगभग 15 रन कम बनाए.’’

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यस्तिका भाटिया, रिचा घोष, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सेइका इशाक, रेणुका सिंह ठाकुर, टिटास साधु, पूजा वस्त्राकर, कनिका आहूजा और मीनू मणि।

ऑस्ट्रेलिया: डार्सी ब्राउन, हीथर ग्राहम, एशले गार्डनर, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, एलिसा हीली (कप्तान), जेस योनासेन, एलेना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्रा, बेथ मूनी, एलिस पैरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड और जॉर्जिया वेयरहैम।

Tags: Deepti Sharma, Harmanpreet kaur, India vs Australia, Shefali Verma, Smriti mandhana

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here