[ad_1]
नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम (Wasim Akram) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. कई बार वह फैंस द्वारा किए कॉमेंट्स पर रिप्लाई भी करते हैं. लेकिन इस बार वसीम अकरम का एक रिप्लाई पाकिस्तानियों को शर्मनाक कर सकता है. दरअसल, एक फैन के अजीबोगरीब कॉमेंट पर वसीम अकरम ने रिप्लाई कर सभी पाकिस्तानी को लपेटे में लिया. आइए जानते हैं वसीम अकरम ने ऐसा रिप्लाई क्यों किया.
वसीम अकरम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो पोस्ट की. इसपर एक पाकिस्तानी यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा,” बगल के बाल काट ले.” अकरम ने गुस्से में इसका जवाब देते हुए लिखा,” दुनिया चांद पर पहुंच चुकी है लेकिन मेरे देख के कुछ मूर्ख लोग आर्मपिट हेयर की बात कर रहे हैं. यह हमें दिखाता है कि हम अब भी कहां हैं और हमारा कल्चर कितना खराब है. सच में अविश्वसनीय.
वसीम अकरम सबसे शानदार गेंदबाजों में से एक रहे हैं. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने 356 वनडे मैचों में 23.52 के औसत से 502 विकेट हासिल किए. इस दौरान 15 रन देकर पांच विकेट अकरम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. अकरम ने छह बार वनडे में पांच विकेट लिए. टेस्ट क्रिकेट में वसीम 414 विकेट ले चुके हैं. वर्तमान में वसीम अकरम अलग अलग मैचों में कॉमेंट्री करते हुए दिखाई देते हैं.
.
FIRST PUBLISHED : January 8, 2024, 11:32 IST
[ad_2]
Source link