Home Breaking News दूसरी दिवाली को ‘द्रोणाचार्य’ भी पहुंचेंगे श्रीधाम, अयोध्या से आया निमंत्रण लिया सिर माथे पर

दूसरी दिवाली को ‘द्रोणाचार्य’ भी पहुंचेंगे श्रीधाम, अयोध्या से आया निमंत्रण लिया सिर माथे पर

0
दूसरी दिवाली को ‘द्रोणाचार्य’ भी पहुंचेंगे श्रीधाम, अयोध्या से आया निमंत्रण लिया सिर माथे पर

[ad_1]

प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में  22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में राम लाल की नई मूर्ति की भव्य प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस ऐतिहासिक दिन को प्रभु श्रीराम नवनिर्मित मंदिर में विराजमान होंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा राजनीति, बॉलीवुड, उद्योग जगत और अध्यात्म से जुड़ी  तमाम हस्तियों को प्रभु श्रीराम मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा में आने का निमंत्रण मिला है। बी आर चोपड़ा के धारावाहिक ‘महाभारत’ में द्रोणाचार्य की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सुरेंद्र पाल को भी निमंत्रण मिला है।




अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान अभिनेता सुरेंद्र पाल ने कहा, ‘यह मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि मुझे प्रभु श्रीराम मंदिर की  प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने  का निमंत्रण मिला है। और,  मैं 22 जनवरी की सुबह प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या जा रहा हूं। मुझपर यह प्रभु श्रीराम की कृपा  है कि मुझे अयोध्या आने का निमंत्रण मिला है। महाभारत से मुझे और मुकेश खन्ना को और रामायण से अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है।’ 


अभिनेता सुरेंद्र पाल ने कहा, ‘महाराष्ट्र के विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता आए और उन्होंने मुझे अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समरोह का निमंत्रण पत्र और  पवित्र अक्षत निमंत्रण  दिया जो अयोध्या से आया है। यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है जो मुझे दिया गया है। मैं पूरे हिंदुस्तान की जनता से आह्वान करता हूं कि 22 जनवरी के  उत्सव को दीवाली की तरह मनाएं, क्योंकि प्रभु  श्रीराम आ रहे हैं और उसी दिन प्राण प्रतिष्ठा होगी।’ 


22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लोग देश के कोने-कोने से पहुंच रहे हैं। यह पावन पर्व दीवाली की उत्सव की तरह मनाया जा रहा है। सुरेंद्र पाल कहते हैं, ‘मैं हिंदुस्तान के लोगों से आग्रह करता हूं कि अयोध्या पहुंच पाए या ना पहुंच पाए,  अपने घर के बाहर पांच दीये  जरूर जलाये। प्रभु  श्रीराम का स्वागत हम लोग दीये  जलाकर करेंगे। यह उत्सव दीवाली की तरह होनी चाहिए। यह हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है।’ 


अभिनेता सुरेंद्र पाल कहते हैं, ‘हम भारतीय है और हमे भारतीय होने का बहुत गर्व है। प्रभु श्रीराम हमारे आराध्य देव हैं, यह हर भारतीय का कर्तव्य है कि प्रभु  श्रीराम का सम्मान करें, उनकी पूजा करें। हमारे देश के लोग भले ही दुनिया के किसी भी कोने में क्यों ना हो,  प्रभु श्रीराम  के आगमन का स्वागत दीये जलाकर कर सकते हैं। यह उत्सव दीवाली की तरह होनी चाहिए।’ 

Prabhas: प्रभास ने जारी किया ‘द गोट लाइफ’ का फर्स्ट लुक पोस्टर, पृथ्वीराज को देख रह जाएंगे हैरान

 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here