[ad_1]
रानी मुखर्जी बेहतरीन अदाकारी के साथ-साथ अपने बेबाक बयान के लिए भी जानी जाती हैं। अभिनेत्री को हर मुद्दे पर खुलकर बात करते देखा जाता है। इसी कड़ी में रानी ने भारतीय सिनमा को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बता दिया है। अभिनेत्री का बयान सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। जहां एक वर्ग रानी के समर्थन में आया है, तो वहीं दूसरा वर्ग अभिनेत्री की क्लास लगाते देखा जा रहा है।
रानी मुखर्जी ने हाल ही में कहा कि भारत, दुनिया में सबसे अच्छी फिल्में बनाता है। उन्होंने आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर आधारित विक्रांत मैसी अभिनीत ’12वीं फेल’ का उदाहरण दिया था। गलाटा प्लस के साथ हाल ही में एक बैठक के दौरान, रानी ने फिल्म निर्माता पृथ्वी कोनानूर के उस बयान के जवाब में टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने कहा था कि जहां तक विचारों का सवाल है, ईरानी सिनेमा भारतीय फिल्मों से बेहतर है। रानी की प्रतिक्रिया को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
India makes the best films in the world – Rani Mukerji
Do you agree? pic.twitter.com/nxsl6nJfBI
— No Name (@__NameNo__) January 7, 2024
Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे के समर्थन में आईं कंगना रणौत, मीडिया पर लगाया बड़ा आरोप
[ad_2]
Source link