[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 12 Jan 2024 11:16 AM IST

पुलिस और एसटीएफ द्वारा पकड़ा गया आरोपी तहसीम और मौजूद पुलिककर्मी। सौज्न्य- पुलिस।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाकिस्तान के लाहौर और अन्य शहरों में बैठे आईएसआई हैंडलर और एजेंट भारत के एजेंटों को कश्मीर में अत्याधुनिक पिस्टल तो नई दिल्ली और पंजाब के अमृतसर में नकली नोटों की खेप पहुंचा रहे हैं। हर दो से तीन माह के अंतराल में नकली नोटों की खेप भेजी जा रही है।
आरोपी तहसीम ने एसटीएफ की पूछताछ में बताया कि अमृतसर जेल में बंद रहने के दौरान वह कैराना के सात साल से जेल में बंद शाहिद के संपर्क में आ गया था। शाहिद जेल से निकलने के बाद पाकिस्तान फरार हो गया था। इसके बाद शाहिद ने पाकिस्तान में जाकर आईएसआई एजेंटों के संपर्क में रहकर भारत में ड्रग सप्लाई करनी शुरू कर दी थी।
[ad_2]
Source link